फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   a cricketer made a hat trick in county

गेंदबाज की जोरदार शुरुआत, मैच की पहली तीन गेंद पर लगाई हैट्रिक

Tue, 04 Aug 2015 03:46 PM IST
Updated Tue, 04 Aug 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
a cricketer made a hat trick in county

काउंटी क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी गेंदबाज ने मैच की पहली तीन गेंद पर हैट्रिक लेकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया है।

विज्ञापन


वारसेस्टरशायर के पेसर जोए लीच ने नॉर्थम्पटनशायर के खिलाफ इंग्लिश काउंटी वनडे मैच में पहली तीन गेंद पर तीन विकेट झटके।

24 वर्षीय लीच ने पहली दो गेंदों पर रिचर्ड लेवी और रॉब किओफ को विकेटकीपर बेन कॉक्स के हाथों लपकवाया। इसके बाद बेन डकेट को गली में शैनट्री के हाथों कैच करवाकर हैट्रिक पूरी की।

यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज

a cricketer made a hat trick in county

यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले 2003 वर्ल्ड कप में श्रीलंकाई तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के खिलाफ शुरुआती तीन गेंदों पर ही हैट्रिक ली थी।

लीच को इस मैच में अपना चौथा विकेट 27वें ओवर में मिला जब उन्होंने जोस कोब को आउट किया। हालांकि उनका यह प्रदर्शन भी वारसेस्टरशायर को जीत दिला नहीं सकी।

नॉर्थम्पटनशायर को 126 रनों पर ऑलआउट करने के बाद वॉरसेस्टरशायर की टीम 105 रन पर ही सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed