फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   6 captain not present in ipl opening ceremony

IPL के उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेंगे छह टीमों के कप्तान, खिलाड़ियों को जाना होगा कार से

Thu, 22 Mar 2018 08:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
6 captain not present in ipl opening ceremony
आईपीएल उद्घाटन समारोह - फोटो : file

आईपीएल के सात अप्रैल को होने वाले उद्घाटन समारोह में छह टीमों के कप्तान शिरकत नहीं करेंगे। इसमें सिर्फ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी ही शामिल होंगे। बदले हुए कार्यक्रम के बाद बीसीसीआई ने यह फैसला किया है। यह पता चला है कि सभी आठ टीमों के कप्तान छह अप्रैल को विशेष वीडियो शूट में शामिल होंगे और उसी शाम को अपने-अपने शहरों को लौट जाएंगे। 

विज्ञापन


अगले दिन खेले जाने हैं दो मैच 
पिछले साल तक उद्घाटन समारोह पहले मैच से एक दिन पहले होता था जिसमें सभी टीमों के कप्तान भाग लेते थे और खेल भावना बनाए रखने की शपथ लेते थे। इस बार आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में उद्घाटन समारोह सात अप्रैल को मुंबई में चेन्नई और मुंबई के साथ से पहले करवाने का निर्णय लिया गया। हालांकि सीनियर अधिकारियों ने इस बात पर गौर ही नहीं किया कि अगले दिन चार टीमों को अपने-अपने मैच खेलने हैं। इससे उन्हें लॉजिस्टिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। आठ अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना किंग्स इलेवन पंजाब मोहाली (चार बजे से) में और बेंगलोर रॉयल चैंलेजर्स की भिड़ंत कोलकाता नाइटराइडर्स (आठ बजे से) कोलकाता में होगी। 
विज्ञापन


तो जाना पड़ेगा कार से
बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘आईपीएल टीमों को अपना होम वर्क करना चाहिए था। वह गौतम गंभीर और आर अश्विन को दोपहर बाद होने वाले मैच से एक दिन पहले बुला रहे हैं। यह पूरी तरह से होमवर्क की कमी के कारण है। अगर यह दोनों उद्घाटन समारोह में भाग लेते हैं तो वे मुंबई से दिल्ली के लिए नौ बजे की फ्लाइट ही पकड़ पाएंगे। क्योंकि मुंबई से चंडीगढ़ के लिए शाम को कोई फ्लाइट नहीं है। दिल्ली से वह रविवार सुबह चंड़ीगढ़ के लिए फ्लाइट नहीं पकड़ सकते क्योंकि एयरपोर्ट बंद रहेगा। इसीलिए उन्हें रात को या  फिर सुबह कार से जाना होगा जिसमें खतरा होगा।’ यहां तक विराट कोहली (आरसीबी) और दिनेश कार्तिक (केकेआर) को लंबी यात्रा करनी होगी, हालांकि उनका मैच रात आठ बजे से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम जानते हैं कि लॉजिस्टिक से जुड़े कुछ मुद्दे हैं जिन्हें जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। मुझे लगता है कि कप्तानों को एक दिन पहले बुलाकर उनका हिस्सा शूट कर लिया जाएगा और उसे उद्घाटन समारोह में दिखा दिया जाएगा। - सीके खन्ना, कार्यवाहक अध्यक्ष बीसीसीआई

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed