{"_id":"0ccca7cd143758af72dbffc3b911d1ce","slug":"5th-day-live-india-vs-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने ड्रॉ कराया जीता हुआ मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत ने ड्रॉ कराया जीता हुआ मैच
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 18 Feb 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत एक समय वेलिंग्टन टेस्ट में जीत की ओर था लेकिन खराब क्षेत्ररक्षण के कारण यह मैच हाथ से निकल गया और उसे ड्रॉ से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विराट कोहली (नाबाद 105) से पहले मेजबान टीम के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम (302) के रिकॉर्ड तिहरे शतक के दम पर न्यूजीलैड ने भारत के सामने अंतिम दिन जीत के लिए 435 रनों का विशाल लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
लेकिन कोहली और रोहित शर्मा के बीच हुए 112 रनों की अविजित साझेदारी के बाद मैच में कोई परिणाम निकलता नहीं देखकर दोनों टीमों ने समय से पहले मैच खत्म करने पर सहमत हो गए। (लाइव स्कोरकार्ड)
विज्ञापन
मैच जब खत्म किया गया उस समय टीम इंडिया का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 166 रन था। विराट कोहली (105) और रोहित शर्मा (31) खेल रहे थे।
वनडे के बाद टेस्ट सीरीज भी जीती
इस मैच के ड्रॉ के साथ ही न्यूजीलैंड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली है। इससे पहले कीवी टीम ने टीम इंडिया से पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-0 से जीत ली थी।
मैच के अंतिम दिन विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआत में ही दोहरा झटका लगा जब 10 रन पर दोनों सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (2) और मुरली विजय (7) आउट हो गए।
दोहरे झटके के बाद चेतेश्वर पुजारा का साथ देने विराट कोहली क्रीज पर आए और दोनों ने भारत को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन टीम के 54 रन के स्कोर पर पुजारा भी चलते बने। पुजारा 17 रन ही बना पाए थे। हालांकि दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 44 रनों की साझेदारी हुई थी।
कोहली का छठा टेस्ट शतक
चायकाल से एक घंटा पहले पुजारा का विकेट खोने के बाद ऐसा लगने लगा था कि कहीं भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह ढह न जाएं।
लेकिन विराट कोहली ने रोहित शर्मा के साथ पारी को संयम के साथ आगे बढ़ाया और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर मैच को ड्रॉ की ओर कर दिया।
शानदार बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अपना छठा शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद मैच में अभी 15 ओवर और फेंके जाने थे लेकिन मैच में किसी तरह का कोई परिणाम नहीं निकलते देख दोनों टीमों ने मैच खत्म करने का निर्णय ले लिया।
मैकुलम का पहला तिहरा शतक
इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने अपनी कल की पारी 281 रनों से आगे खेलते हुए तिहरा शतक जमाया। इसके साथ ही वह तिहरा शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज बन गए।
मैकुलम ने अपनी मैराथन पारी में 559 गेंदों का सामना किया और 32 चौके के अलावा चार छक्के भी लगाए। जहीर खान ने उनकी ऐतिहासिक पारी का अंत विकेटकीपर धोनी के हाथों कैच कराकर दिया।
कप्तान मैकुलम के अलावा जेम्स नीशाम (नाबाद 137) ने भी अपना पहला टेस्ट शतक लगाया और वह अंत तक नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 680 रन बनाकर घोषित कर दी।
जहीर खान के पांच विकेट
भारतीय टीम की तरफ से सबसे कामयाब गेंदबाज जहीर खान रहे, जिन्होंने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए। मोहम्मद शमी को दो और रवींद्र जडेजा को एक सफलता मिली।
मेजबान न्यूजीलैंड का प्रदर्शन इस बेहद दिलचस्प रहा। पहली पारी में मेजबान टीम 192 रन बनाकर आउट हो गई थी, इसके बाद टीम इंडिया ने 438 रन बनाकर मेजबान टीम पर 246 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी।
बाद में न्यूजीलैंड ने मैकुलम के तिहरे और दो बल्लेबाजों की शतकीय पारियों के दम पर मैच में वापसी की और भारत के सामने 435 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।