IPL 2018: किंग्स इलेवन पंजाब का कप्तान बनने के लिए 5 खिलाड़ियों में जोरदार जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के लिए खिलाड़ियों की दो दिवसीय नीलामी हाल ही में बेंगलुरु में संपन्न हुई। हालांकि, पंजाब ने आईपीएल के 11वें सीजन के लिए अब तक कप्तान के नाम की घोषणा नहीं की है।
किंग्स इलेवन पंजाब ने नीलामी में 21 खिलाड़ियों को खरीदा, जिसमें 7 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। फ्रैंचाइजी ने सबसे ज्यादा रकम टीम इंडिया के बल्लेबाज केएल राहुल पर लगाई, जिन्हें उन्होंने 11 करोड़ रुपए में खरीदा।
फ्रैंचाइजी ने नीलामी के दौरान खिलाड़ियों को खरीदने में समझदारी जरूर दिखाई, लेकिन टीम ने कप्तान के नाम पर विचार नहीं किया। अब किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पांच दावेदारों के नाम की सूची जारी की है, जिसमें से वह किसी एक को कप्तान बनाना पसंद करेगी।
ट्वीट में किन 5 दावेदारों के नाम लिए गए?
5 obvious contenders or someone else? Kaun Banega King of the North? 👀👇https://t.co/Jg3JhaNbzI. #LivePunjabiPlayPunjabi
— Kings XI Punjab (@lionsdenkxip) January 31, 2018
अगर लिस्ट पर विश्वास किया जाए तो आईपीएल-11 में युवराज सिंह, अक्षर पटेल, क्रिस गेल, रविचंद्रन अश्विन और आरोन फिंच में से कोई कप्तानी करता दिख सकता है। वैसे प्रबल दावेदार के रूप में युवराज सिंह का नाम शीर्ष पर माना जा रहा है, जिन्होंने 2008 आईपीएल में पंजाब का नेतृत्व किया था।
आरोन फिंच ने कुछ समय के लिए ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम की कमान संभाली और मौजूदा समय में वह टी20 टीम के उप-कप्तान हैं। कंगारू बल्लेबाज इससे पहले पुणे वॉरियर्स की कप्तानी का दायित्व भी निभाया है।
वैसे कई लोगों का मानना है कि रविचंद्रन अश्विन भी बड़ा कमाल करते हुए टीम के कप्तान बन सकते हैं। क्रिस गेल तो आईपीएल के प्रमुख विस्फोटक बल्लेबाज माने जाते हैं और फ्रैंचाइजी उन्हें भी कप्तानी सौंप सकती हैं।
बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने इससे पहले अक्षर पटेल के रूप में एकमात्र खिलाड़ी को रिटेन किया था। अब यह देखना रोचक होगा कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल-11 के लिए इन पांच क्रिकेटरों में से किसे कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपेगी।