{"_id":"5f46a2298ebc3e3cb57dd3b7","slug":"48-year-old-pravin-tambe-becomes-first-indian-to-play-in-cpl","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPL 2020: सीपीएल खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने 48 साल के तांबे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CPL 2020: सीपीएल खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने 48 साल के तांबे
Thu, 27 Aug 2020 07:18 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 27 Aug 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण तांबे (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के पूर्व स्पिनर प्रवीण तांबे कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए सेंट जूसिया जोउक्स के खिलाफ खेला। 48 साल के ताम्बे किसी टी-20 लीग में खेलने वाले संभवत: सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं। भारत के पूर्व अंडर 19 क्रिकेटर सन्नी सोहल 2018 में बारबाडोस ट्रायडेंट्स के लिए खेले थे लेकिन वह उस समय अमेरिकी नागरिक के तौर पर चुने गए थे।
विज्ञापन
सुनील नरेन की जगह तांबे ने यह मैच खेला
ताम्बे ने सुनील नरेन की जगह यह मैच खेला। वह इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में खिलाड़ियों की नीलामी में बिकने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर भी थे लेकिन यूएई में एक अनधिकृत टी-10 लीग खेलने के कारण भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें अयोग्य करार दिया।
विज्ञापन
कोलकाता ने तांबे को बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था
बता दें कि आईपीएल के 13वें सीजन के लिए तांबे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनकी बेस प्राइस 20 लाख में खरीदा था। मालूम हो कि तांबे 41 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण कर लीग में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने थे। उन्होंने आईपीएल के 33 मैचों में 30.5 के औसत से 28 विकेट लिए है।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी थी
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने तांबे को केकेआर के लिए आईपीएल में खेलने की अनुमति नहीं दी थी, क्योंकि वह अबु धाबी में एक अमान्य टी-10 लीग में खेले थे। बोर्ड के नियमों के अनुसार किसी भी खिलाड़ी को दूसरे देश में घरेलू टी-20 लीग खेलने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वह इंडियन प्रीमियर लीग समेत सभी तरह के घरेलू क्रिकेट से संन्यास लें।
क्या कहता है नियम
बीसीसीआई का नियम साफ तौर पर यह कहता है कि भारतीय खिलाड़ी सिर्फ आईपीएल में खेलेंगे या फिर वह इससे दूर रहें और अन्य देशों की लीगों में खेलें। उनका नाम टी-10 लीग में भेजना और अब उन्हें आईपीएल का हिस्सा बनाना साफ तौर पर बीसीसीआई के नियमों के खिलाफ होगा।