फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   3rd t20, live scorecard of India vs west indies from Chennai

टीम इंडिया ने किया विश्व विजेता का क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती सीरीज

Mon, 12 Nov 2018 02:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 02:55 AM IST
विज्ञापन
3rd t20, live scorecard of India vs west indies from Chennai

शिखर धवन के नाबाद 92 रन और ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी (38 गेंदों पर 58 रन) के बूते भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 में 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ ही भारतीय रणबांकुरों ने तीन टी-20 मुकाबलों की इस सीरीज में मेहमान विंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। बता दें कि टी-20 में यह भारत की लगातार सातवीं जीत है।

विज्ञापन




इसके पहले निकोलस पूरन के करियर के पहले अर्धशतक से वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 182 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। पिछले मैच में नाबाद 111 रन बनाकर इतिहास रचने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आज सस्ते में निपट गए।
विज्ञापन


कीमो पॉल ने उन्हें महज 4 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मिडऑफ पर शॉर्ट खेलने की फिराक में रोहित ने अपना कैच कार्लोस ब्रैथवेट को थमा दिया। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए लोकेश राहुल आज अच्छे लय में नजर आ रहे थे। उन्हें शुरुआत भी अच्छी मिली, लेकिन एक बार फिर वे बेहतर शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकेट के पीछे दिनेश रामदीन ने थॉमस की गेंद पर उन्हें लपका। 17 गेंदों में 16 रन बनाने वाले राहुल ने अपनी पारी में चार चौके लगाए। इसके बाद शिखर धवन-ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की। इस दौरान शिखर धवन और ऋषभ पंत दोनों ने अपने अर्धशतक पूरे किए।

हालांकि पंत के आउट होने के बाद एक मौका ऐसा आया जब लगने लगा कि मैच फंस जाएगा। मुकाबला आखिरी गेंद तक भी गया। मगर भारतीय बल्लेबाजों ने संयम न खोते हुए जीत के साथ साल 2018 की आखिरी घरेलू सीरीज भी अपने नाम की।

निर्धारित 20 ओवर्स में तीन विकेट पर 181 रन बनाए। पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में चार छक्कों और चार चौकों की मदद से नाबाद 53 रन की पारी खेलने के अलावा डेरेन ब्रावो (37 गेंद में नाबाद 43, दो छक्के, दो चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की अटूट साझेदारी की जिससे वेस्टइंडीज की टीम अंतिम छह ओवर में 80 रन जोड़ने में सफल रही।

3rd t20, live scorecard of India vs west indies from Chennai

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और ऋषभ पंत के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट की शतकीय साझेदारी से भारत ने रोमांचक बने तीसरे एवं अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में छह विकेट की जीत के साथ वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीनस्वीप किया।

भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में तीसरी बार तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीनस्वीप किया है। इससे पहले वह ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर जबकि श्रीलंका को अपनी सरजमीं पर इसी अंतर से हरा चुका है।

भारत के लिए धवन ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 62 गेंद में दो छक्कों और 10 चौकों की मदद से 92 रन बनाकर फार्म में वापसी की। उन्होंने पंत (38 गेंद में 58 रन, पांच चौके, तीन छक्के) के साथ तीसरे विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जिससे भारत ने 182 रन के लक्ष्य को अंतिम रह चार विकेट पर 182 रन बनाकर हासिल किया। 

इससे पहले वेस्टइंडीज ने पूरन (25 गेंद में नाबाद 53, चार छक्के, चार चौके) के करियर के पहले अर्धशतक और डेरेन ब्रावो (37 गेंद में नाबाद 43, दो छक्के, दो चौके) के साथ चौथे विकेट की उनकी 87 रन की अटूट साझेदारी की बदौलत तीन विकेट पर 181 रन बनाए। इन दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत मेहमान टीम अंतिम छह ओवर में 80 रन जोड़ने में सफल रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत खराब रही और उसने कीमो पॉल के पारी के तीसरे ओर में ही कप्तान रोहित शर्मा (04) का विकेट गंवा दिया जिन्होंने पिछले मैच में शतक जड़ा था। रोहित ने मिड आफ पर वेस्टइंडीज के कप्तान कार्लोस ब्रेथवेट को कैच थमाया।

पिछले कुछ समय से खराब फार्म से जूझ रहे धवन और लोकेश राहुल ने इसके बाद पारी को आगे बढ़ाया। धवन ने ओशाने थॉमस के ओवर में दो चौके जड़े जबकि राहुल ने कीमो पॉल पर लगातार दो चौके मारे। धवन ने ब्रेथवेट का स्वागत तीन चौकों के साथ किया। 

राहुल हालांकि एक बार फिर थॉमस की ऑफ साइड से बाहर जाती गेंद पर विकेटकीपर शाई होप को कैच दे बैठे। उन्होंने 17 रन बनाए।

धवन ने थामस पर चौके के साथ छठे ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया जबकि ऋषभ पंत ने ब्रेथवेट पर दो चौके मारे। भारत ने 10 ओवर में दो विकेट पर 76 रन बनाए। 

पंत ने 11वें ओवर में थामस पर पारी का पहला छक्का जड़ा जबकि धवन ने भी इसी ओवर में फ्री हिट पर छक्का मारा। 

धवन ने अगले ओवर फाबियान एलेन पर एक रन के साथ 36 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसी ओवर में भारत के 100 रन भी पूरे हुए। दोनों ने पोलार्ड के 13वें ओवर में 18 रन बटोरे जिसमें पंत ने एक चौका और एक छक्का जड़ा जबकि धवन ने भी एक चौका मारा। पंत ने एलेन पर अपना तीसरा छक्का जड़ा।

भारत को अंतिम पांच ओर में जीत के लिए 43 रन की दरकार थी। पंत ने कीमो पॉल पर चौके के साथ 30 गेंद में करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया। धवन ने इसी ओवर में छक्का मारकर शतकीय साझेदारी पूरी की।

भारत को अंतिम तीन ओवर में जीत के लिए 19 रन की दरकार थी। टीम ने इसके बाद पंत का विकेट गंवाया जिन्हें कीमो पॉल ने बोल्ड किया। 

भारत को एलेन के अंतिम ओवर में पांच रन की जरूरत थी। पहली तीन गेंद पर चार रन बने। चौथी गेंद खाली रही जिसके बाद पांचवीं गेंद पर धवन ने पोलार्ड को कैच थमा दिया। मनीष पांडे (नाबाद चार) ने हालांकि अंतिम गेंद पर एक रन लेकर भारत को जीत दिला दी। 

इससे पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे वेस्टइंडीज को शिमरोन हेटमायर (26) और शाई होप (24) की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 51 रन जोड़कर अच्छी शुरुआत दिलाई।

एक बार फिर चहल ने अपना जादू बिखेरा। इस बार उन्होंने हेटमेयर को क्रुणाल पांड्या के हाथों डीप बैकवर्ड पॉइंट में लपकवाया। आउट होने से पहले उन्होंने चार चौके और एक छक्का जमाया।

तीसरे विकेट के लिए डैरेन ब्रावो और नए बल्लेबाज दिनेश रामदीन के बीच 32 रन की साझेदारी हुई। दिनेश रामदीन संभल कर खेल रहे थे। अभी उन्होंने 15 गेदों में 15 रन ही बनाया था कि इस सीरीज में अपना पहला मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

फिर डैरेन ब्रावो और पूरन ने मिलकर टीम को विशाल स्कोर की ओर पहुंचाया। भुवनेश्वर पर चौके के साथ वेस्टइंडीज का स्कोर 14वें ओवर में 100 रन के पार पहुंचाया। ब्रावो ने पांड्या के ओवर में चौका और छक्का जड़ा जबकि पूरन ने भुवनेश्वर पर लगातार दो छक्के मारे।

पूरन जब 32 रन बनाकर खेल रहे थे तब भुवनेश्वर की गेंद पर चहल ने शॉर्ट थर्ड मैन पर उनका कैच टपकाया और गेंद चौके के लिए चली गई। ब्रावो ने अंतिम ओवर में खलील की पहली गेंद पर छक्का जड़ा जबकि पूरन ने इस तेज गेंदबाज की लगातार गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से मात्र 24 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

भारत ने दोनों मुकाबलों में वेस्टइंडीज को दी करारी शिकस्त

3rd t20, live scorecard of India vs west indies from Chennai

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज को कुल 109 रन बनाने दिए थे लेकिन मेहमान टीम के गेंदबाजों ने भी भारतीय बल्लेबाजों को आसानी से जीत दर्ज नहीं करने दी। गनीमत थी कि दिनेश कार्तिक और डेब्यू कर रहे ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भारत को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इसके बाद लखनऊ के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच हुआ जहां भारतीय टीम पूरी तरह से हावी रही। इस मैच में रोहित शर्मा की ऐतिहासिक शतकीय पारी (नाबाद 111) के दम पर भारत ने 2 विकेट पर 195 रन बना डाले और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन ही बना सकी नतीजतन भारत 71 रनों से जीत गया।

टीमें इस प्रकार हैं

3rd t20, live scorecard of India vs west indies from Chennai
ROHIT TOSS

तीसरे और आखिरी टी-20 में मेहमान कप्तान जैसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। यानी भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी का मौका मिला है।

भारत ने युजवेंद्र चहल को मौका दिया है तो वॉशिंगटन सुंदर भी टीम में शामिल किए गए हैं। वेस्टइंडीज की टीम में कोई बदलाव नहीं है। हालांकि चेन्नई के क्रिकेट दीवानों को अपने पसंदीदा महेंद्र सिंह धोनी की कमी खलेगी, जो टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं।

टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, खलील अहमद। 

वेस्टइंडीज: शाई होप, डेरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), दिनेश रामदीन, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलेन, कीमो पॉल, खेरी पियरे, ओशाने थॉमस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed