फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd test: westindies vs bangladesh.

रोच के आक्रमण का सामना नहीं कर सके 'बांग्ला शेर'

Mon, 15 Sep 2014 04:39 PM IST
Updated Mon, 15 Sep 2014 04:39 PM IST
विज्ञापन
2nd test: westindies vs bangladesh.
तेज गेंदबाज केमार रोच की धारदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश पर दबाव बना दिया है।
विज्ञापन


सेंट लुसिया में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने महज 89 रनों पर अपने 7 विकेट गंवा दिए थे लेकिन स्टंप्स तक महमुदुल्लाह और शैफुल इस्लाम ने आठवें विकेट के लिए 15 रनों की साझेदारी कर टीम को न सिर्फ सौ के पार पहुंचा दिया बल्कि सौ के अंदर आउट होने से टीम को बचा लिया।

वेस्टइंडीज के लिए यह मैच बेहद खास है क्योंकि टेस्ट इतिहास में उसका यह 500वां टेस्ट मैच है। इस मुकाम को छुने वाली कैरेबियाई तीसरी टीम है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में विंडीज पहला टेस्ट जीतकर 1-0 से आगे है। अगर विंडीज यह सीरीज जीतती है तो उसका इस साल यह पहली टेस्ट सीरीज होगी जिसमें जीत हासिल की है।
विज्ञापन

अच्छी शुरुआत के बाद लड़खड़ा गए मेजबान

2nd test: westindies vs bangladesh.

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर मेजबान टीम को चार सौ के पार नहीं जाने दिया और सिर्फ 380 रनों पर रोक दिया। मेहमान टीम ने ऐसा तब किया जब विंडीज ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की थी। क्रेग ब्रेथवेट (63) और लियोन जॉनसन (66) ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े।

लेकिन इसके बाद मेजबान को झटके पर झटके लगने शुरू हो गए और 269 तक पहुंचते-पहुंचते 7 विकेट गिर गए। पुछल्‍ले बल्‍लेबाजों में से जीरोम टेलर ने 40 और स्टीवन बेन ने 25 रनों का योगदान दिया। हालांकि विंडीज की ओर से शिवनारायण चंद्रपॉल ने नाबाद 84 रन बनाए।

बांग्लादेश की ओर से अल आमिन हुसैन ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

बल्‍लेबाजों की नाकामी ने टीम को संकट में डाला

2nd test: westindies vs bangladesh.
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन को बांग्लादेश के बल्‍लेबाज जारी नहीं रख सके और टीम को संकट में डाल दिया। दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक बांग्ला टीम ने 7 विकेट पर 104 रन बना लिए थे और पहली पारी के आधार पर 276 रन पीछे है और सिर्फ 3 विकेट ही बचे हैं।

बांग्ला टीम की खराब हाल के लिए तेज गेंदबाज केमोर रोच ज्यादा जिम्मेदार रहे क्योंकि उन्होंने 33 रन देकर 5 विकेट झटक लिए। उनकी जबर्दस्‍त गेंदबाजी के आगे ओपनर तमीम इकबाल ही थोड़ा-बहुत टिककर खेल सके।

साहसिक बल्‍लेबाजी के बावजूद वह अपने अर्धशतक से चूक गए और 48 रन बनाकर रोच की गेंद पर विकेटकीपर दिनेश रामदीन के हाथों स्टंप आउट हो गए।

इकबाल के अलावा क्रीज पर आए 9 बल्‍लेबाजों में से सिर्फ 3 ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। महमुदुल्लाह 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। जबकि तैजुल इस्लाम 12 रन बनाकर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed