फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd test new zealand set sri lanka a 363 run target

किवियों ने कसा श्रीलंका पर शिकंजा

Wed, 28 Nov 2012 11:33 PM IST
कोलंबो/एजेंसी
कोलंबो/एजेंसी Updated Wed, 28 Nov 2012 11:33 PM IST
विज्ञापन
2nd test new zealand set sri lanka a 363 run target

तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका पर शिकंजा कस दिया है। मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने मेजबान श्रीलंका के सामने जीत के लिए 363 रन का लक्ष्य रखा। लेकिन पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी श्रीलंका का शीर्षक्रम बिखर गया।

विज्ञापन


स्टंप तक श्रीलंका ने सिर्फ 47 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे और उस पर टेस्ट मैच गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। थिलन समरवीरा और एंजेलो मैथ्यूज एक-एक रन बनाकर क्रीज पर टिके थे। दो टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंका अभी 1-0 से आगे है।
विज्ञापन


इससे पहले सुबह श्रीलंका ने पहली पारी छह विकेट पर 225 रन से आगे शुरू की। लेकिन किवी पेस बैटरी टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 244 रन पर सिमट गई। साउदी ने पांच और ट्रेंट ने चार विकेट झटके। समरवीरा ने 167 गेंदों में पांच चौकों के साथ 76 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 168 रन की बढ़ हासिल की। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 194 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। स्पिनर रंगना हेराथ ने तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed