फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd test match: Srilanka vs Pakistan, first Day.

अपने अंतिम टेस्ट में फ्लॉप हुए जयवर्धने, पाक ने की वापसी

Thu, 14 Aug 2014 05:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 14 Aug 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
2nd test match: Srilanka vs Pakistan, first Day.
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंका की पारी लड़खड़ा गई है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 8 विकेट पर 261 रन बना लिए थे। क्रीज पर धम्मिका प्रसाद खेल रहे हैं। कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (39) के आउट होने के तुरंत बाद मैच खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन


पाकिस्तान की मैच में वापसी जुनैद खान ने कराई जिन्होंने 69 रन देकर 4 विकेट झटके। वहाब रियाज को 3 सफलता मिली।

इससे पहले अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे महेला जयवर्धने महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि ओपनर उपल थरंगा (92) महज 8 रनों से अपने शतक से दूर रह गए।

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में पहला मैच जीतकर मेजबान श्रीलंका 1-0 से आगे है। श्रीलंका के लिए यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि उसके पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का आखिरी टेस्ट मैच है। उन्होंने पिछले महीने ही ऐलान किया था कि पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के बाद वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन

ओपनरों ने दिलाई श्रीलंका को ठोस शुरुआत

2nd test match: Srilanka vs Pakistan, first Day.
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला श्रीलंका के ‌‌लिए सही साबित हुआ। पहले विकेट के लिए उपल थरंगा और कौशल सिल्वा ने 79 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। लेकिन सिल्‍वा 41 रन के निजी स्कोर पर जुनैद खान की गेंद पर कैच आउट हो गए।

सिल्वा का विकेट गंवाने के बाद थरंगा का साथ देने कुमार संगकारा क्रीज पर आए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। हालांकि संगकारा 22 रन बनाकर बहाव रियाज की गेंद पर बोल्ड हो गए।

अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे जयवर्धने जब बल्‍लेबाजी के लिए क्रीज पर आ रहे थे तो न सिर्फ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया बल्कि पाक टीम ने भी उनका स्वागत किया। लेकिन वह जल्द ही आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed