फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd Test Australia beat Pakistan by an innings and 48 runs win series

AUSvPAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पारी और 48 रन से हराया, सीरीज पर 2-0 से जमाया कब्जा

Mon, 02 Dec 2019 02:30 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 02 Dec 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
2nd Test Australia beat Pakistan by an innings and 48 runs win series
ऑस्ट्रेलियाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को एडिलेड टेस्ट में पारी और 48 रन से मात देकर दो मैच की टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने शानदार तिहरा शतक जड़ा। दो मैच की सिर्फ दो पारियों में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 489 रन बनाए। इस टेस्ट में वे 335 रन बनाकर नाबाद रहे। यह पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार 14वीं हार है। 1999 से पाकिस्तान यहां कभी जीत हासिल नहीं कर सका है।  

विज्ञापन


पहले टेस्ट मैच में डेविड वॉर्नर ने 154 रन की पारी खेली थी। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सीरीज के पहले टेस्ट मैच में ब्रिसबेन के मैदान पर पारी और पांच रन से शिकस्त देकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल की थी।
विज्ञापन


एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 589-3 पर पारी की घोषणा की थी। पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 302 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी, जबकि दूसरी पारी में सिर्फ 239 रन बना ही सकी और मैच पारी और 48 रन के विशाल अंतर से हार गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथन लियोन के पांच विकेट ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। लियोन ने इससे पहले कभी पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट हासिल नहीं किए थे और ना ही चौथे दिन के खेल से पहले दिन-रात्रि टेस्ट में कोई विकेट हासिल किया था।


इस ऑफ स्पिनर ने 16वीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए और अब एडिलेड ओवल में उनके नाम पर 50 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। पाकिस्तान अब श्रीलंका के खिलाफ एक दशक से अधिक समय के बाद घरेलू सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला का आयोजन करेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट की श्रृंखला में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान टीम का बेहद बुरा आगाज हुआ है। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 60 अंक हासिल किए हैं, जबकि सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने कुल 120 अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed