फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   2nd test, 2nd day: sri lanka vs south africa

श्रीलंकाई गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को संकट में डाला

Fri, 25 Jul 2014 05:31 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 25 Jul 2014 05:31 PM IST
विज्ञापन
2nd test, 2nd day: sri lanka vs south africa
कोलंबो में मेजबान श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका संघर्ष करती नजर आ रही है।
विज्ञापन


दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 3 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम श्रीलंका के बनाए 421 रनों के जवाब में 323 रन पीछे है, जबकि उसके पास 7 विकेट शेष हैं। क्रीज पर कप्तान हाशिम अमला (46) और एबी डीविलियर्स (11) खेल रहे थे।

इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम दूसरे दिन के लंच के बाद 421 रन बनाकर आउट हो गई थी। मेजबान की ओर से पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने सबसे ज्यादा 165 रन बनाए।
विज्ञापन

दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए जयवर्धने

2nd test, 2nd day: sri lanka vs south africa
श्रीलंका ने दूसरे दिन का खेल अपने कल के स्कोर 5 विकेट पर 305 रन से आगे खेलना शुरू किया। जल्द ही महेला जयवर्धने ने डेढ़ सौ का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि उनकी मैराथन पारी का अंत भी बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हुआ और वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे।

जयवर्धने ने ‌निरोसन डिकवेला (72) के साथ छठे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की लेकिन वह भी रन आउट हुए।

लंच तक श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 395 रन हो गया था। लेकिन टी-ब्रेक के बाद पूरी टीम महज 26 रन और जोड़कर आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेल स्टेन, वार्नेन फिलेंडर और जेपी डुमिनी ने 2-2 विकेट झटके।

बेहद खराब रही दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत

2nd test, 2nd day: sri lanka vs south africa
इसके बाद दक्षिण्‍ा अफ्रीका ने पारी शुरू की लेकिन उसकी शुरुआत खराब रही और महज 13 रन के स्कोर पर अपने दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए। एल्विरो पीटरसन (2) और डीन एल्‍गर (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

शुरुआती झटके के बाद फैफ डु प्लेसिस ने कप्‍तान हाशिम अमला के साथ तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की। प्लेसिस 36 रन बनाकर आउट हुए।

संकट में दिख रही अफ्रीकी टीम को अब अपने कप्‍तान अमला से काफी आस है जो 46 रन बनाकर एबी डीविलियर्स (11) के साथ क्रीज पर टिके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed