{"_id":"95e807a7934905d04f4fcdb15e4429d5","slug":"2nd-test-2nd-day-sri-lanka-vs-pakistan-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेराथ के 'पंजे' से सहमा पाक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हेराथ के 'पंजे' से सहमा पाक
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 16 Aug 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के करियर के अंतिम टेस्ट मैच में रंगना हेराथ के 5 विकेटों के दम पर श्रीलंका ने मैच पर पकड़ बना ली है।
कोलंबो में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय पाकिस्तान ने 6 विकेट पर 244 रन बना लिए थे। क्रीज पर सरफराज अहमद (66) और अब्दुर रहमान (1) खेल रहे थे।
पाकिस्तान अभी श्रीलंका के पहली पारी के 320 रन के जवाब में 76 रन पीछे है और उसके 4 विकेट बाकी है।
2 मैचों की सीरीज में मेजबान श्रीलंका 1-0 से आगे है और टीम जयवर्धने को जीत के साथ विदाई देना चाहती है।

हेराथ के झटकों के आगे सहमा पाकिस्तान
लेफ्ट आर्म स्पिनर रंगना हेराथ के 98 रन झटके 5 विकेटों के कारण पाकिस्तान का स्कोर एक समय 5 विकेट 140 रन पर था और टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज अहमद ने नाबाद 66 रन की शानदार पारी खेलते हुए पाक टीम को संभाल लिया।
सरफराज ने असद शफीक (42) के साथ छठे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। सरफराज ने 81 गेंदों में अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी में 5 चौके भी लगा चुके हैं।
अहमद शहजाद (58) पाक की ओर से अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे। इनके अलावा ओपनर खुर्रम मंजूर (23), अजहर अली (32), यूनुस खान (13) और कप्तान मिस्बाह-उल-हक (5) बड़ी पारी नहीं खेल सके।

कपिल देव के रिकॉर्ड से दूर हैं हेराथ
पाक की पहली पारी में 5 विकेट झटकने वाले रंगना हेराथ पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट झटकने के मामले में छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 17 मैचों में 78 विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 4 बार 5 या 5 से ज्यादा विकेट निकाले।
पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट झटकने का रिकॉर्ड भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव के नाम दर्ज है। उन्होंने 29 टेस्ट मैच में 99 विकेट झटके हैं।
इससे पहले श्रीलंका ने कल के 8 विकेट पर 261 रनों से आगे खेलना शुरू किया और लंच से पहले ही उसकी पहली पारी 320 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से ओपनर उपल थरंगा ने सर्वाधिक 92 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से जुनैद खान ने 5 विकेट और वहाब रियाज ने 3 विकेट लिए।