{"_id":"6311b2522b94aa1fb9e76d075ca65436","slug":"2nd-date-of-3rd-unofficial-test-india-a-vs-west-indies-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंभीर और पुजारा ने ठोका शतक, वीरू रहे फ्लॉप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गंभीर और पुजारा ने ठोका शतक, वीरू रहे फ्लॉप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Oct 2013 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का शांत बल्ला आज चल ही गया। गंभीर ने दूसरे विकेट के लिए पुजारा के साथ दो सौ रनों की शतकीय साझेदारी भी की।
विज्ञापन
हुबली में खेले जा रहे तीसरे गैरआधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ए ने तीन विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए थे। क्रीज पर कप्तान चेतेश्वर पुजारा (139 रन, 15 चौके) और अभिषेक नायर (10) खेल रहे हैं।
विज्ञापन
लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म गौतम गंभीर ने आज 123 रनों की अपनी शतकीय पारी खेली जिसमें उन्होंने 11 चौके भी लगाए।
गौतम गंभीर और कप्तान चेतेश्वर पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 207 रनों की साझेदारी हुई। लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म गंभीर ने आज शतकीय पारी खेलते हुए फॉर्म में वापसी की। कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने भी शतक ठोक दिया। लेकिन वीरेंद्र सहवाग बल्ले से नाकाम रहे और 38 रन ही बना पाए।
विज्ञापन
ओपनर वीए जगदीश 16 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले, सीरीज बराबर करने की कोशिश में जुटी भारत ए टीम ने तीसरे गैरआधिकारिक टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था।
भारतीय गेंदबाजों ने कप्तान चेतेश्वर पुजारा के फैसले को सही साबित करते हुए वेस्ट इंडीज ए को 268 रनों पर समेट दिया।
पहले दिन का खेल खत्म होने के समय भारत ए ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए थे। उस समय क्रीज पर गौतम गंभीर दो और वीए जगदीश आठ रन बनाकर खेल रहे थे।