{"_id":"63c2d441eccb77350e2b3e13","slug":"13-year-old-yash-chawde-made-new-inter-school-record-by-hitting-508-runs-in-178-balls-with-99-boundaries-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Yash Chawde Record: 13 साल के यश ने रचा इतिहास, 178 गेंद में जड़े 508 रन, स्कूल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Yash Chawde Record: 13 साल के यश ने रचा इतिहास, 178 गेंद में जड़े 508 रन, स्कूल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया
Sat, 14 Jan 2023 09:41 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 14 Jan 2023 09:41 PM IST
सार
यश चावड़े सिर्फ 10वें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक पारी में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। एक पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांच भारतीय हैं। इनमें प्रणव धनवदे (1009* रन) प्रियाशू मोलिया (556* रन) पृथ्वी शॉ (546 रन) दैदी हवेवाला (515 रन) और यश चावड़े (508* रन) शामिल हैं।
विज्ञापन
यश चावड़े
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई इंडियंस के जूनियर इंटर-स्कूल (अंडर-14) क्रिकेट टूर्नामेंट में 13 वर्षीय यश चावड़े ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंटर स्कूल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। सरस्वती विद्यालय के लिए खेल रहे यश ने नागपुर के झूलेलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैदान में सिद्धेश्वर विद्यालय के खिलाफ नाबाद 508 रन बनाए। अपनी रिकॉर्ड तोड़ पारी के दौरान दाएं हाथ के यश ने 178 गेंदों की पारी में 81 चौके और 18 छक्के लगाए। उन्होंने तिलक वाकोड़े के साथ बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में 127 रन बनाए। इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 40 ओवर में 714 रन जोड़े, जो एक रिकॉर्ड है।
13 वर्षीय यश चावड़े सीमित ओवरों के क्रिकेट में 500 से अधिक रन बनाने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले श्रीलंका के चिराथ सेलेपेरुमा ने अगस्त 2022 में अंडर-15 इंटर-स्कूल टूर्नामेंट में 553 रन बनाए थे।

यश चावड़े मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 500 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले सिर्फ 10वें बल्लेबाज हैं। एक पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में पांच भारतीय हैं। इनमें प्रणव धनवदे (1009* रन) प्रियाशू मोलिया (556* रन) पृथ्वी शॉ (546 रन) दैदी हवेवाला (515 रन) और यश चावड़े (508* रन) शामिल हैं।
क्रिकेट कभी भी यश का पहला प्यार नहीं था। तीन साल पहले तक वह देश भर में राज्य और राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे।यश के पिता एक मिड डे मील ठेकेदार हैं और स्केटिंग में यश के भविष्य को लेकर वह चिंतित थे। उन्होंने 11 साल की उम्र में यश को क्रिकेटर बनाने का फैसला किया और बेटे ने स्कूल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

सरस्वती विद्यालय के पर्यवेक्षक रवि कुलकर्णी के अनुसार, यश में क्रिकेट में महान ऊंचाइयों को हासिल करने और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में फैज फैजल के रिकॉर्ड को दोहराने की प्रतिभा है। यश ने वीसीए अंडर -14 इंटर में सरस्वती विद्यालय के लिए खेलते हुए पिछले दिनों राजेंद्र हाई स्कूल के खिलाफ स्कूल टूर्नामेंट में 280 रन से ज्यादा का स्कोर भी बनाया। ।
रवि कुलकर्णी ने कहा, "फैज भारत के लिए खेलने गया और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अग्रणी बल्लेबाजों में से एक है। फैज ने जो हासिल किया है, उसे दोहराने की क्षमता यश के पास है। वह अनुशासित है और उसके पास अच्छा क्रिकेट कौशल है। जब वह मैदान पर खड़ा होता है, तो उसकी बॉडी लैंग्वेज उसे अलग दिखाती है। जब वह बल्लेबाजी करता है, तो ऐसा लगता है कि वह 'लंबी रेस का घोड़ा' है।"
अंडर -16 वीसीए टूर्नामेंट में सरस्वती विद्यालय के लिए इस सीजन में यश दो शतकों सहित 1000 से अधिक रन बना चुके हैं।