'कैप्टन कूल' धोनी के टेस्ट करियर के 10 कारनामे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालांकि वे वनडे और टी-20 क्रिकेट खेलते रहेंगे। लेकिन हम आपको बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के टेस्ट करियर से जुड़ी दस खास बातें-
- महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए कुल 90 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 38 से ज्यादा की औसत से 4876 रन बनाए। इसमें धोनी ने 6 शतक और 33 अर्धशतक बनाए हैं। वे भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर हैं।
- एक विकेटकीपर के तौर पर धोनी ने 256 टेस्ट कैच लपके हैं और जबकि 38 खिलाड़ियों को उन्होंने स्टंप आउट किया। टेस्ट मैच में कुल 294 शिकार के साथ धोनी दुनिया के पांचवें सबसे कामयाब विकेटकीपर हैं। इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर 555 शिकार के साथ पहले नंबर पर हैं।
- महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत पहली बार टेस्ट की नंबर वन टीम बनी। दिसंबर, 2009 के बाद 18 महीने तक धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया टेस्ट की नंबर वन टीम बनी रही।
सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में की कप्तानी
- महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की।
- महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने कुल 27 टेस्ट मैच जीते। भारत के लिए इतने टेस्ट मैच किसी और कप्तान ने नहीं जीते। 21 टेस्ट जीत के साथ सौरव गांगुली दूसरे नंबर पर हैं।
- धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को 18 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। धोनी की कप्तानी में भारत ने विदेशी पिच पर 12 टेस्ट हारे। जबकि 15 मैच ड्रॉ रहे।
- टेस्ट मैचों में कप्तान के तौर पर धोनी के नाम एक शानदार वर्ल्ड रिकॉर्ड है। धोनी की कप्तानी में पहले 11 टेस्ट टीम इंडिया नहीं हारी। ये वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इसमें 8 टेस्ट में टीम को जीत मिली जबकि 3 टेस्ट ड्रॉ रहे।
- कप्तान के तौर पर भारत की ओर से टेस्ट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 217 रन की पारी को पीछे छोड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में 2013 में 224 रन की पारी खेली थी।
- धोनी की कप्तानी में 28 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत ने 2011 में वनडे क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीतने का करिश्मा दिखाया।
- महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।