फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   1 match 3 teams 36 overs Cricket returns to South Africa in new avatar today

एक-साथ तीन टीमों के मैच से दक्षिण अफ्रीका में आज होगी क्रिकेट वापसी

Sat, 18 Jul 2020 07:37 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 18 Jul 2020 07:37 AM IST
विज्ञापन
1 match 3 teams 36 overs Cricket returns to South Africa in new avatar today

दक्षिण अफ्रीका में 36 ओवर के मैच में एक-साथ तीन टीमें खेलेंगी। दिवंगत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के जन्मदिवस पर इस अनूठे ‘थ्री टी क्रिकेट’ के जरिये शनिवार को यहां क्रिकेट की वापसी होगी। मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। पहले सोलिडेरिटी कप में ईगल्स टीम की कमान एबी डीविलियर्स को, किंगफिशर्स की हेनरिक क्लासेन को और काइट्स की क्विंटन डिकॉक को सौंपी गई है। किंगफिशर्स की कप्तानी पहले कैगिसो रबादा को सौंपी गई थी लेकिन निजी कारणों से वह इसमें नहीं खेलेेंगे। इसमें 24 क्रिकेटर खेलेंगे।

विज्ञापन


नियम:

  • 18-18 ओवर के दो हाफ टाइम होंगे
  •  6-6 ओवर खेलने होंगे एक टीम को दोनों हाफ में अलग-अलग टीम के खिलाफ
  • 12 ओवर मिलेंगे प्रत्येक टीम को

बल्लेबाजी के नियम

  • सात विकेट गिरने के बाद आठवां बल्लेबाज अकेले बल्लेबाजी करेगा। वह सिर्फ ईवन नंबर (2,4,6) में ही रन बना सकेगा
  • सात विकेट पहले हॉफ में गिरने पर बल्लेबाजी रोक दी जाएगी
  • अगले हॉफ में आठवां बल्लेबाज अकेले फिर से पारी की शुरुआत करेगा

गेंदबाजी के नियम

  • तीनों टीमों को एक-एक गेंद ही मिलेगी
  •  एक गेंदबाज तीन ओवर से ज्यादा नहीं कर सकता

होगा सुपर ओवर : यदि दो टीमें सबसे ज्यादा रन बनाती हैं, तो गोल्ड का फैसला सुपर ओवर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed