{"_id":"79ca190e-3a53-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"-167201","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंटिंग बोले, मैंने क्रिकेट को सब-कुछ दे दिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पोंटिंग बोले, मैंने क्रिकेट को सब-कुछ दे दिया
पर्थ/एजेंसी
Updated Fri, 30 Nov 2012 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस के लिए पत्रकार वाका में एकत्र हुए थे। लेकिन जब उन्हें वाका स्टैंड में पूरी आस्ट्रेलियाई टीम और रिकी पोंटिंग के परिवार के सदस्यों को देखा तो उन्हें यह एहसास हुआ कि कोई बड़ी घोषणा होने वाली है।
विज्ञापन
हुआ भी कुछ ऐसा ही और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी। वन-डे और ट्वंटी-20 से पोंटिंग पहले ही संन्यास ले चुके हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अभी लीग क्रिकेट खेलते रहेंगे और अपनी टीम तस्मानिया के लिए पूरे सत्र खेलेंगे। उन्होंने अपनी पत्नी रियाना और पुत्रियों एमी और मातिसे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अब यह उनकी नई टीम है।
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया के क्रिकेट इतिहास में सर डान ब्रेडमैन के बाद दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज माने जाने वाले पोंटिंग ने भावुक शब्दों में कहा, ‘कुछ घंटे पहले ही मैंने अपने साथियों को इस फैसले की जानकारी दी थी कि पर्थ मेरा आखिरी टेस्ट होगा। यह ऐसा फैसला था जिसपर मैंने लंबे समय तक विचार मंथन किया। यह फैसला मैंने सीरीज में अब तक के अब तक के अपने प्रदर्शन को देखते हुए लिया। यह ऐसा प्रदर्शन नहीं था जिसकी मैं खुद से उम्मीद करता था।
विज्ञापन
इस प्रदर्शन के आधार पर एक बल्लेबाज के तौर पर आस्ट्रेलियाई टीम में मेरी जगह नहीं बनती है। मैं बराबर कहता रहा था कि मैं तब तक खेलता रहूंगा जब तक मैं टीम की जीत में अपना योगदान देता रहूंगा। लेकिन पिछले दो सप्ताह में मेरा प्रदर्शन ऐसा नहीं रहा। मैंने क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया है। यह बीस सालों तक मेरा जीवन बना रहा। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं दे सकता हूं। मैंने महसूस कर लिया था कि मैं अब उस स्थिति में नहीं हूं कि मैं अगले साल आखिरी बार एशेज सीरीज में खेलने उतर सकूं।’
जीत से विदाई देना चाहेंगे साथी
आस्ट्रेलियाई टीम यदि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच को जीतती है तो मेजबान सीरीज जीतने के साथ ही टेस्ट रैंकिंग में एक बार नंबर वन टीम बन जाएगी। आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाड़ी अपने पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को जीत के साथ शानदार विदाई देना चाहते हैं। पोंटिंग भी हर हाल में इस टेस्ट मैच में जीत हासिल करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए यह शानदार मौका है। एक तरह से यह ग्रैंड फाइनल होगा। मैं सुबह ही अपनी टीम साथियों को कह रहा था कि मुझमें अब पहले से ज्यादा जीत की भूख दिखाई दे रही है और मैं इस टेस्ट में हर हाल में जीत हासिल करना चाहूंगा। यदि हम एक बार फिर विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर लौट आते हैं तो मेरे लिए संन्यास लेने का इससे बेहतर समय कोई और नहीं होगा।’
कप्तान क्लार्क भी हुए भावुक
अपने पूर्व कप्तान के संन्यास की घोषणा के बाद मौजूदा कप्तान माइकल क्लार्क भी भावुक हो गए। अपनी भावनाओं को रोकने में विफल रहे क्लार्क ने आखिर लंबी सांस ली और कहा, ‘आज मुझे सिर्फ यही कहना है कि पोंटिंग हमारे सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं। खिलाड़ियों को उनकी इस घोषणा से वाकई दुख है। रिकी ने मुझसे एडीलेड टेस्ट के बाद बात की थी और उन्होंने यह फैसला कुछ समय पहले ही कर डाला।’
पोंटिंग बेहद सरल रहे हैं और उन्होंने हमेशा फ्रंट पर आकर टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने हमेशा वह फैसला लिया जिस पर उन्हें यह भरोसा था कि वो उनके लिए, उनके परिवार और उनकी टीम के लिए सबसे अच्छा है। -वैली एडवर्ड्स, चेयरमैन, क्रिकेट आस्ट्रेलिया
शानदार कैरियर के लिए रिकी पोंटिंग को बधाई। शाबाश पंटर, पर्थ में आखिरी टेस्ट मैच का लुत्फ उठाओ। तुम्हारे साथ खेलकर मुझे काफी खुशी हुई। -शेन वार्न
पोंटिंग वास्तव में महान खिलाड़ी हैं। मुझे काफी खुशी है कि मुझे उनके खिलाफ खेलने का मौका मिला। - विराट कोहली
प्रोफाइल
नाम : रिकी पोंटिंग
उम्र : 37 साल 346 दिन
टेस्ट पारियां रन सर्वाधिक औसत शतक पचासे
167 285 13366 257 52.21 41 62
पंटर के रिकॉर्ड
13366 : रन के साथ टेस्ट क्रिकेट में सचिन के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज।
41 : शतक के साथ पोंटिंग सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इतिहास के तीसरे बल्लेबाज हैं।
62 : पचासों के साथ वह सर्वाधिक पचासे लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।
196 : कैच पोंटिंग ने लपके हैं। इस मामले में राहुल द्रविड़ के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
बेमिसाल कप्तान
77 : मैचों में कप्तानी कर रिकी पोंटिंग सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले इतिहास के चौथे कप्तान हैं। उन्होंने कप्तानी में टीम 48 मैच जीती, 16 और सिर्फ 13 ड्रा रहे।
- पोंटिंग अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जो आस्ट्रेलिया की 100 से ज्यादा टेस्ट मैच जीत का हिस्सा रहे।
- भारतीय सरजमीं पर पोंटिंग कभी नहीं चले। भारत में खेले 14 टेस्ट मैचों में वह सिर्फ 26 की औसत से ही रन बना सके।
- पंटर 76 मैचों में टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज के तौर पर खेले।
वन-डे कैरियर
मैच रन सर्वाधिक औसत शतक पचासे विकेट
375 13704 164 42.03 30 82 03
03 : वर्ल्ड कप 1999, 2003, 2007 की विजेता टीम के सदस्य रहे।
02 : वर्ल्ड कप 2003, 07 बतौर कप्तान आस्ट्रेलिया को जिताए।
कप्तानी में भी खरे उतरे पोंटिंग
मैच जीते हारे टाई बेनतीजा
230 165 51 02 12
-सर्वाधिक वन-डे मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड पोंटिंग के नाम है।
-सचिन तेंदुलकर (18426) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
-सचिन तेंदुलकर (30) के बाद सर्वाधिक वन-डे शतक पोंटिंग ने बनाए हैं।