{"_id":"596899fb4f1c1b0d4a8b4d24","slug":"chennai-super-kings-ban-is-over-and-they-want-ms-dhoni-to-be-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई सुपर किंग्स धमाकेदार वापसी को तैयार, धोनी मेन टारगेट ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
चेन्नई सुपर किंग्स धमाकेदार वापसी को तैयार, धोनी मेन टारगेट
amarujala.com, Submitted By: अभिषेक निगम
Updated Fri, 14 Jul 2017 04:17 PM IST
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग के कारण सुप्रीम कोर्ट द्वारा दो वर्ष का निलंबन झेलने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का बैन गुरुवार को ख़त्म हो गया है। दो बार की इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) चैंपियन सीएसके अब अगले एडिशन में वापसी के लिए तैयार है।
चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का भी बैन समाप्त हुआ और 2018 आईपीएल में उसकी भी टूर्नामेंट में वापसी होगी। सीएसके बैन ख़त्म होने से काफी खुश है और उसने अभी से अगले एडिशन की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सीएसके ने दावे के साथ कहा है कि वो हर हाल में महेंद्र सिंह धोनी को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। सीएसके की माने तो धोनी को हासिल करना उनका सबसे बड़ा लक्ष्य है क्योंकि भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टीम की सबसे अहम कड़ी साबित हो सकते हैं।
सीएसके क्रिकेट लिमिटेड के डायरेक्टर के। जॉर्ज जॉन ने कहा, 'अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दे तो हम सबसे पहले धोनी को ही रिटेन करना चाहेंगे। हालांकि, पिछले साल राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स (आरपीएस) की तरफ से खेलने वाले धोनी से अभी इस संबंध में कोई बातचीत नहीं की है, लेकिन जल्दी ही उनसे बात की जाएगी। हमारी कोशिश पुराने सपोर्ट स्टाफ को भी वापस लाने की होगी।'
विज्ञापन
सीएसके शुक्रवार से अपनी टीम का प्रचार-प्रसार करना शुरू करेगी। इस दौरान टीम का उतार-चढ़ाव वाला समय दिखाया जाएगा। जॉर्ज ने कहा, 'ये हमारी नई शुरुआत होगी। हम पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहते। क्रिकेट हमारा जुनून है। हम शुक्रवार से सोशल मीडिया पर प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। हम टीम के सुनहरे पलों को फिर से दिखाएंगे और उसके बाद प्रशंसकों से हम टीम के खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भेजने को कहेंगे।'
याद हो कि सीएसके और राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल का प्रतिबंध लगा था। इसकी वजह से दोनों टीमें आईपीएल-9 और आईपीएल-10 का हिस्सा नहीं बन सकी थीं। हालांकि इस बार दोनों टीमों की वापसी तय मानी जा रही है। वहीं बीसीसीआई के सामने चिंता आ गई है कि वो अगले साल 8 टीमों के साथ जाएगी या फिर 10 टीमों के साथ। हालांकि इस बात की संभावनाएं बेहद कम हैं कि बीसीसीआई 10 टीमों का आईपीएल कराएगी क्योंकि इससे मैचों की संख्या में इजाफा होने की संभावनाएं हैं।