फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   australian team bus window broken by air pressure, saying bus authorities

गुवाहाटी मैच: अधिकारियों ने कहा, बस का शीशा एयर प्रेशर से टूटा होगा

Thu, 12 Oct 2017 01:14 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 12 Oct 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
australian team bus window broken by air pressure, saying bus authorities
ऑस्ट्रेलियाई टीम बस - फोटो : crictracker.com
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद निराश फैंस द्वारा ऑस्ट्रेलियन टीम के बस पर पत्‍थरों से हमला करने की खबर आई थी। पर अब इस हादसे पर संबंधित प्रा‌धिकरण ने अलग जानकारी दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपनर आरोन फिंच ने हालांकि पत्‍थरबाजी की पुष्टि की है। लेकिन बस प्रा‌धिकरण का कहना है कि बस का शीशा एयर प्रेशर की वजह से टूटा होगा। गुवाहाटी एसपी ने कहा कि टायर में कुछ पत्‍थरों के आ जाने से यह हादसा हुआ होगा। 
विज्ञापन

 

सीए ने कहा, गेंद के आकार का पत्‍थर फेंका गया

australian team bus window broken by air pressure, saying bus authorities
ऑस्ट्रेलियाई टीम
इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सीए ने कहा है कि बस के शीशे में जो पत्‍थर मारा गया वह क्रिकेट की गेंद का आकार का था। खिलाड़ियों को सुरक्षित उतार लिया गया। बेहतर यह रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी कहा कि वह सुरक्षा व्यवस्‍था से पूरी तरह संतुष्ट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए'

australian team bus window broken by air pressure, saying bus authorities
demo pic
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनाबाल ने डीजीपी को तुरंत इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। चीफ सेक्रेटरी ने जांच कर मामले की रिपोर्ट जल्‍द सौंपने को कहा। असम के खेल मंत्री नाबा डोली तथा चीफ सेक्रेटरी राज्य सरकार की तरफ से ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों से मिले और उनका हाल चाल पूछा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed