{"_id":"59df1d594f1c1b68678b54ee","slug":"australian-team-bus-window-broken-by-air-pressure-saying-bus-authorities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" गुवाहाटी मैच: अधिकारियों ने कहा, बस का शीशा एयर प्रेशर से टूटा होगा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
गुवाहाटी मैच: अधिकारियों ने कहा, बस का शीशा एयर प्रेशर से टूटा होगा
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई टीम बस
- फोटो : crictracker.com
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में दूसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया की हार के बाद निराश फैंस द्वारा ऑस्ट्रेलियन टीम के बस पर पत्थरों से हमला करने की खबर आई थी। पर अब इस हादसे पर संबंधित प्राधिकरण ने अलग जानकारी दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपनर आरोन फिंच ने हालांकि पत्थरबाजी की पुष्टि की है। लेकिन बस प्राधिकरण का कहना है कि बस का शीशा एयर प्रेशर की वजह से टूटा होगा। गुवाहाटी एसपी ने कहा कि टायर में कुछ पत्थरों के आ जाने से यह हादसा हुआ होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
सीए ने कहा, गेंद के आकार का पत्थर फेंका गया
ऑस्ट्रेलियाई टीम
इसी बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सीए ने कहा है कि बस के शीशे में जो पत्थर मारा गया वह क्रिकेट की गेंद का आकार का था। खिलाड़ियों को सुरक्षित उतार लिया गया। बेहतर यह रहा कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह भी कहा कि वह सुरक्षा व्यवस्था से पूरी तरह संतुष्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
'इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए'
demo pic
असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनाबाल ने डीजीपी को तुरंत इस घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। चीफ सेक्रेटरी ने जांच कर मामले की रिपोर्ट जल्द सौंपने को कहा। असम के खेल मंत्री नाबा डोली तथा चीफ सेक्रेटरी राज्य सरकार की तरफ से ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों से मिले और उनका हाल चाल पूछा।