WI vs AUS: तीसरे वनडे में हारा वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीती एकदिवसीय सीरीज
वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में कैरेबियन टीम को 2-1 से हराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज को तीसरे एकदिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कंगारू टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कैरेबियन टीम को 6 विकेट से शिकस्त दी। इस करो या मरो वाले मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलियाई टीम के आगे कैरेबियाई बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने 153 रनों का लक्ष्य पांच विकेट पर पूरा कर लिया। इस जीत के साथ कंगारू टीम ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज को 2-1 से पटखनी दी।
बारबाडोस के ब्रिजटाउन में खेले गए इस तीसरे और अंतिम मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। कैरेबियन टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 24 रनों पर गिर गया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए शिमरॉन हेटमायर भी ज्यादा देर नहीं टिके और 6 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेबस नजर आए। मध्यक्रम में डारेन ब्रावो ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए। उनके अलावा निकोलस पूरन 3, कीरोन पोलार्ड 11, जेसन होल्डर 5, अल्जारी जोसेफ 15, हेडन वाल्श 7, अकील हुसैन 3 और शेल्डन कॉट्रेल खाता नहीं खोल सके। इस तरह पूरी कैरेबियाई टीम 45.1 ओवर में 152 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज के लिए इविन लुइस ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कंगारू टीम की तरफ से मिशेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।Australia claim a 2-1 series win! ✅
The visitors surge to a six-wicket triumph over West Indies in Bridgetown.
Matthew Wade the pick of the Australian batters with 51* off 52 balls.#WIvAUS | https://t.co/H7Cnw8uGeX pic.twitter.com/E0udACVTYxविज्ञापन विज्ञापन— ICC (@ICC) July 27, 2021
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 10 रनों पर आउट हो गया। पारी का आगाज करने आए मोइसेस हेनरिक्स 1 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान एलेक्स कैरी ने 35 रनों की पारी खेली जबकि मिशेल मार्श के बल्ले से 29 रन निकले।
इस दौरान मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू वेड ने अर्धशतक लगाया। वह 51 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं एश्टन एगर ने वेड का अच्छा साथ दिया। इन दोनों खिलाड़ियों ने नाबाद रहते हुए 30.3 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को मैच जिता दिया। एगर ने 19 रनों की पारी खेली।
वेस्टइंडीज की तरफ से शेल्डन कॉट्रेल, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ और हेडन वाल्श को 1-1 विेकेट मिला। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले एश्टन एगर को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। वहीं पूरी सीरीज में दमदार गेंदबाजी करने वाले मिशेल स्टार्क को प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।