फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Ashes Usman Khawaja hits century in both innings of Aus vs Eng Sydney Test joined special club of Matthew Hayden steve waugh and Steve Smith

Ashes: कमबैक किंग उस्मान ख्वाजा का कमाल, इंग्लैंड को बुरी तरह धोया, हेडन और स्टीव स्मिथ के खास क्लब में शामिल

Sat, 08 Jan 2022 03:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Jan 2022 03:34 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 'कमबैक किंग' बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 101 रन की पारी खेली। ख्वाजा ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में 137 रन बनाए थे।

विज्ञापन
Ashes Usman Khawaja hits century in both innings of Aus vs Eng Sydney Test joined special club of Matthew Hayden steve waugh and Steve Smith
एशेज सीरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 'कमबैक किंग' बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 101 रन की पारी खेली। ख्वाजा ने एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में 137 रन बनाए थे। ख्वाजा सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 16 साल पहले रिकी पोंटिंग ने इसी मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाया था।
विज्ञापन


ख्वाजा ने पहली पारी में 137 रन बनाने के लिए 260 गेंद लिए थे। इस दौरान 13 चौके जड़े थे। उनका स्ट्राइक रेट 52.69 का था। दूसरी पारी में ख्वाजा ने ज्यादा तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 138 गेंद पर नाबाद 101 रन बनाए। इनमें 10 चौके और दो छक्के शामिल हैं। दूसरी पारी में ख्वाजा का स्ट्राइक रेट 73.19 का रहा।
विज्ञापन


ख्वाजा ने हासिल की खास उपलब्धि
ख्वाजा से पहले डग वॉल्टर्स और रिकी पोंटिंग इस मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगा चुके हैं। डग वॉल्टर्स ने सबसे पहले 1969 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 242 और 103 रन बनाए थे। उनके बाद पोंटिंग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। पोंटिंग ने 2006 में 120 और नाबाद 143 रन बनाए थे। ख्वाजा से पहले इस मैदान पर दोनों पारियों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी वॉल्टर्स और पोंटिंग दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते थे। ख्वाजा ऐसा करने वाले बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ने पिछली बार दोनों पारियों में लगाया था शतक
ख्वाजा एशेज टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले छठे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वेरेन बार्डस्ले (1909), आर्थुर मॉरिस (1947), स्टीव वॉ (1997), मैथ्यू हेडन (2002) और स्टीव स्मिथ (2019) ने ऐसा किया था। ख्वाजा टेस्ट इतिहास में दोनों पारियों में शतक लगाने वाले 87वें बल्लेबाज हैं। पिछली बार भारत के रोहित शर्मा ने ऐसा किया था। उन्होंने 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाया था।


ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले एशियन बने ख्वाजा
उस्मान ख्वाजा शतक
उस्मान ख्वाजा 8
सचिन तेंदुलकर 6
विराट कोहली 6
सुनील गावस्कर 5
कॉलिन काउड्रे 4
वीवीएस लक्ष्मण 4

सिडनी टेस्ट में चौथे दिन क्या हुआ?
मैच की बात करें तो ख्वाजा की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी को छह विकेट पर 265 रन बनाकर घोषित कर दी। ख्वाजा के अलावा कैमरून ग्रीन ने 74 रनों की पारी खेली। मार्नश लाबुशेन 29, मार्कस हैरिस 27 और स्टीव स्मिथ 23 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में जैक लीच ने चार विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में इस तरह कुल 387 रनों की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड को 388 रन का लक्ष्य मिला। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 30 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली 22 और हसीब हमीद आठ रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लिश टीम को जीत के लिए आखिरी दिन 358 रन चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed