{"_id":"5f5834ac8ebc3e54aa6ead33","slug":"anil-kumble-said-number-of-indian-head-coaches-should-increase-in-ipl-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: आठ टीमों में अनिल कुंबले एकमात्र भारतीय कोच, पिछले 12 चैंपियन भी विदेशियों ने ही दिए","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IPL: आठ टीमों में अनिल कुंबले एकमात्र भारतीय कोच, पिछले 12 चैंपियन भी विदेशियों ने ही दिए
Wed, 09 Sep 2020 07:19 AM IST
योगेश साहू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 09 Sep 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
अनिल कुंबले
- फोटो : ट्विटर @lionsdenkxip
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल की आठ टीमों में सिर्फ एक टीम का हेड कोच भारतीय है। किंग्स इलेवन पंजाब के मुख्य प्रशिक्षक अनिल कुंबले का मानना है कि यह आंकड़ा भारत के कोचिंग संसाधनों की सही तस्वीर पेश नहीं कर रहा। हालांकि 12 सीजन में हर बार वही टीम चैंपियन बनी है, जिसके पास विदेशी कोच रहे हो।
विज्ञापन
कभी जंबो के नाम से मशहूर रहे कुंबले का कहना है कि मैं चाहता हूं कि आईपीएल की टीमों में और बतौर मुख्य प्रशिक्षक और भारतीय जुड़े। दुबई से ऑनलाइन बातचीत में उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि टी-20 लीग में सिर्फ एक हेड कोच ही भारतीय है। मेरा मानना है कि आगे चलकर कई हेड कोच भारतीय होंगे।
विज्ञापन
अपनी टीम की तैयारियों पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह फिट हैं। चालीस साल के क्रिस गेल के बारे में कुंबले ने कहा कि मेंटर के रूप में भी उनकी भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी शीर्ष क्रम में उनकी आक्रामक बल्लेबाजी।
विज्ञापन
किस टीम में कौन हेड कोच
रिकी पोंटिंग (दिल्ली कैपिटल्स), ब्रेंडन मैककुलम (केकेआर), स्टीफन फ्लेमिंग (सीएसके), महेला जयवर्द्धने (मुंबई इंडियंस), ट्रेवर बेलिस (सनराइजर्स हैदराबाद), साइमन कैटिच (आरसीबी) और एंड्रयू मैकडोनाल्ड (राजस्थान रॉयल्स)।