Rahane Mimics Shastri: रवि शास्त्री की नकल करते हुए रहाणे ने क्या कहा? वायरल वीडियो ने फैंस को कर दिया लोटपोट
पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान स्टूडियो में रवि शास्त्री की शानदार मिमिक्री कर सबको हंसा दिया। रहाणे ने शास्त्री के अंदाज और ड्रेसिंग रूम में दिए जाने वाले जोशीले भाषण की नकल की। उनके साथ अजंय जडेजा और मोहम्मद कैफ भी मौजूद थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रहाणे ने बताया कि भारतीय टीम के मुख्य कोच रहने के दौरान रवि शास्त्री किस तरह ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते थे। उन्होंने शास्त्री के अंदाज में कहा, 'दोस्तों, अब समय आ गया है। समय आ गया है। खेल शुरू हो चुका है। उन्हें दबाव महसूस करने दो। हम दबदबा बनाए हुए हैं। बस मैदान पर जाओ और अपने खेल का आनंद लो।' रहाणे ने इस दौरान शास्त्री के चेहरे के हाव-भाव और आवाज के अंदाज को भी कॉपी किया। उनकी यह मिमिक्री सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
Jinks mimicking Ravi Shastri was NOT on our bingo card! 😅
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 18, 2026
Watch #SLvIND, 1st Test | Day 4, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV #BeautifulGameOfTestCricket pic.twitter.com/AVqhF2i656
अजिंक्य रहाणे ने पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने भारत के लिए 85 टेस्ट में 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल रहे। वनडे में उनके नाम 90 मैचों में 2962 रन हैं, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 20 मैचों में 375 रन बनाए।
रहाणे का टेस्ट कप्तान के रूप में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा। उनकी कप्तानी में भारत ने चार टेस्ट जीते और दो मुकाबले ड्रॉ रहे। उनकी कप्तानी का सबसे यादगार दौर 2020-21 बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में आया, जब उन्होंने मेलबर्न में भारत को शानदार वापसी दिलाई और ब्रिस्बेन के गाबा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली टीम का नेतृत्व किया। गाबा की जीत ने ऑस्ट्रेलिया के इस मैदान पर लंबे समय से चले आ रहे अजेय रिकॉर्ड को खत्म किया और भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इससे पहले रहाणे ने 2017 में धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को टेस्ट जीत भी दिलाई थी।