अफगानी क्रिकेटर नजीब ताराकई हार गए जिंदगी की जंग, दुर्घटना के बाद आईसीयू में थे भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराकई के निधन पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने गहरा दुख जताया है।
क्रिकेट बोर्ड ने इस बड़े नुकसान पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया ट्विटर पर लिखा, "एसीबी और क्रिकेट प्रेमी देश अफगानिस्तान ने अपने आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज और बहुत ही उम्दा इंसान नजीब ताराकई (29) को खो दिया है और शोकाकुल है, एक दुखद ट्रैफिक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। हम सब स्तब्ध हैं! अल्लाह उस पर अपनी कृपा बरसाएं।"
ACB and Afghanistan Cricket Loving Nation mourns the heart breaking & grievous loss of its aggressive opening batsman & a very fine human being Najeeb Tarakai (29) who lost his life to tragic traffic accident leaving us all shocked!
विज्ञापन विज्ञापन
May Allah Shower His Mercy on him pic.twitter.com/Ne1EWtymnO — Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) October 6, 2020
बताया जा रहा है कि आईसीयू में वे कोमा में चले गए थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व मीडिया मैनेजर ने यह जानकारी दी थी। पूर्व मैनेजर ने शनिवार 3 अक्तूबर को बताया कि नजीब को सिर पर आई गंभीर चोट आई थी और वे पिछले 22 घंटों से हिले नहीं।
It's has been 22 hours now since a deadly accident but national cricketer @Najibtaraki78 is unmoved & still in coma despite head injury.
— M.ibrahim Momand (@IbrahimReporter) October 3, 2020
He reportedly hit by a car in Jalalabad city.
fans asking @ACBofficials to facilitate shifting him to Kabul or neighbor countries hospitals. pic.twitter.com/Sifg1BHDa0
ताराकई शुक्रवार को पूर्वी ननगारहर में किराना स्टोर से निकल कर पैदल सड़क पार कर रहे थे, तब उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी थी। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।