फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Adil Rashid said The challenges for the bowlers increased due to the flat pitch and small grounds

अबुधाबी टी20 लीग: आदिल राशिद बोले- सपाट पिच और छोटे मैदानों से गेंदबाजों के लिए चुनौतियां बढ़ी

Tue, 23 Nov 2021 12:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 12:19 AM IST
सार

इंग्लैंड के स्टार स्पिनर आदिल राशिद का मानना है कि सपाट पिच और छोटे मैदानों से गेंदबाजों के लिए चुनौतियां बढ़ी हैं। इन हालातों में साहस और आत्मविश्वास बनाए रखना जरूरी है। 
 

विज्ञापन
Adil Rashid said The challenges for the bowlers increased due to the flat pitch and small grounds
आदिल रशीद - फोटो : ट्विटर @ICC

विस्तार

इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद को लगता है कि टी10 (10-10 ओवर के मैच) क्रिकेट के आगमन और बल्लेबाजों के अपरंपरागत शॉट्स खेलने के कारण गेंदबाजों को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए साहसिक और आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए। राशिद अबुधाबी टी20 लीग के मौजूदा सत्र में दिल्ली बुल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


राशिद ने कहा, ‘इस उम्र में इस प्रारूप में खेलना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि आप सपाट पिच और छोटे मैदान में खेल रहे हैं। बल्लेबाजों के बल्ले की मोटाई बढ़ गयी है ऐसे में आपके खिलाफ बड़े शॉट लगाना आसान है। अगर आपके खिलाफ लगातार दो मैचों में छक्के और चौके लगते हैं तो आपके दिमाग में इसका बुरा असर हो सकता है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘एक स्पिनर के रूप में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप आत्मविश्वास को बनाए रखे। आपको पता होता है कि आप मैच विजेता हैं, आप तीन, चार या पांच गेंदों में एक विकेट चटकाकर मैच का रुख पलट सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी  ‘गुगली’, ‘स्लाइड’ जैसी अन्य विविधताओं पर काम करते हुए नेट अभ्यास के दौरान अच्छी तैयारी करनी होती है और मानसिक रूप से मजबूत बने रहना होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राशिद पिछले कुछ वर्षों में सीमित ओवर के क्रिकेट में इंग्लैंड के महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे है। उन्होंने दुनियाभर में फ्रेंचाइजी आधारित लीग क्रिकेट में खेलकर खुद को साबित किया है। छोटे प्रारूप में बल्लेबाजों के अपरंपरागत शॉट के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘ इससे गेंदबाजों के लिए चुनौतियां बढ़ी है और यह मुश्किल इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि पिचें सपाट हो रही और मैदान छोटे हो रहे है। दर्शकों के लिए हालांकि यह काफी मनोरंजक होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed