{"_id":"69913a6be4d7dfabe900d234","slug":"aamir-kaleem-becomes-oldest-player-to-score-t20-world-cup-fifty-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"OMAN vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाड़ी ने इतिहास रचा, 44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
OMAN vs IRE: टी20 वर्ल्ड कप में ओमान के खिलाड़ी ने इतिहास रचा, 44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक जड़ा
Sun, 15 Feb 2026 08:46 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 15 Feb 2026 08:46 AM IST
सार
आमिर कलीम ने 44 साल 86 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाकर टी20 विश्व कप का नया उम्र रिकॉर्ड बना दिया। भले ही ओमान मैच हार गया, लेकिन उनकी साहसी पारी ने साबित कर दिया कि अनुभव और हौसला मिल जाए तो उम्र मायने नहीं रखती।
विज्ञापन
आमिर कलीम
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओमान के अनुभवी ऑलराउंडर आमिर कलीम ने टी20 विश्व कप में इतिहास रच दिया। 44 साल और 86 दिन की उम्र में उन्होंने अर्धशतक जड़कर टूर्नामेंट के सबसे उम्रदराज फिफ्टी बनाने वाले खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। यह कारनामा उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड में किया।
टूटा टीममेट का रिकॉर्ड
आमिर ने 28 गेंदों में पचास रन पूरे किए और अपनी ही टीम के साथी मोहम्मद नदीम का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। नदीम ने इसी टूर्नामेंट में 43 साल 161 दिन की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ फिफ्टी जमाई थी। इस खास सूची में तीसरे स्थान पर श्रीलंका के दिग्गज सनथ जयसूर्या हैं, जिन्होंने 2009 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 39 साल 345 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।
पहले भी बना चुके हैं बड़ा मुकाम
आमिर हाल ही में टी20 विश्व कप खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बने थे। उन्होंने 2016 में रेयान कैंपबेल का रिकॉर्ड तोड़ा था। कलीम ओमान की पहली टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा रहे हैं और एशिया वर्ल्ड कप क्वालिफायर में लगातार टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। अब तक 50 से ज्यादा टी20 मैचों में वह 700 से अधिक रन और करीब 50 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन
पारी की कहानी
236 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए आमिर ने शुरुआत से ही इरादे साफ कर दिए। दूसरी गेंद पर चौका और चौथी पर छक्का जड़कर उन्होंने दबाव हटाया। दूसरी ओर विकेट गिरते रहे, लेकिन उन्होंने हम्माद मिर्जा के साथ 73 रन की अहम साझेदारी की। आखिरकार बैरी मैकार्थी की तेज बाउंसर पर उनका संघर्ष खत्म हुआ। उन्होंने 29 गेंदों में 50 रन बनाए।
ओमान की हार
बड़े लक्ष्य के सामने ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। आमिर के अलावा हम्माद ने 46 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन बाकी बल्लेबाज साथ नहीं दे सके।