फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England vs Pakistan 7 player of england men cricket team tested positive for covid-19 before pakistan odi series

ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के 3 क्रिकेटरों सहित 7 सदस्य कोरोना संक्रमित

Tue, 06 Jul 2021 02:25 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 06 Jul 2021 02:25 PM IST
सार

पाकिस्तान के विरुद्ध वनडे सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम के सात सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें तीन क्रिकेटर शामिल हैं। ये आधिकारिक सूचना खुद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की तरफ से दी गई। 

विज्ञापन
England vs Pakistan 7 player of england men cricket team tested positive for covid-19 before pakistan odi series
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : twitter@englandcricket

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम के तीन क्रिकेटरों सहित सात सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की शुरुआत 8 जुलाई से होगी। इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि खुद इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने की है।  

विज्ञापन

 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सात खिलाड़ी ऐसे वक्त कोरोना संक्रमित हुए हैं जब पाकिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज की शुरूआत होने में सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। इंग्लैंड दौरे पर पहुंची पाकिस्तान की टीम मेजबानों के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी।  

विज्ञापन

इंग्लैंड के क्रिकेटर और स्टाफ सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज पर खतरा मंडराने लगा है। पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के बाद इंग्लैंड को भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं। इंग्लिश टीम और भारत के बीच इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच 4 अगस्त से खेला जाएगा। 

 

हालांकि बोर्ड ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इंग्लैंड के कौन से खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हुए हैं। अगर इयोन मॉर्गन संक्रमित होते हैं तो ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ बेन स्टोक्स टीम की कमान संभाल सकते हैं। ऐसी उम्मीद की जा ही है कि इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में अपनी नई टीम उतारेगा।

ईसीबी के अनुसार, संक्रमित खिलाड़ी और स्टाफ सदस्यों को पृथकवास में भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आए बाकी खिलाड़ियों और सदस्यों को 10 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। बेन स्टोक्स चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। 



टीम के खिलाड़ियों और सदस्यों को आइसोलेट किया गया है उनमें कोच पॉल कोलिंगवुड, इयोन मॉर्गन, मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, टॉम बैंटन, सैम विलिंग्स, जोस  बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, जॉर्ज गार्टन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल रशीद, जो रूट, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स और मार्क वुड शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed