{"_id":"658a39d7f58a4c4d1c0d46c7","slug":"why-finland-is-the-happiest-country-in-the-world-many-lessons-can-learned-from-their-society-administration-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिनलैंड: यह देश लगातार खुशहाल क्यों है, समाज और प्रशासन से लिए जा सकते हैं सबक","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
फिनलैंड: यह देश लगातार खुशहाल क्यों है, समाज और प्रशासन से लिए जा सकते हैं सबक
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
finland school
विस्तार
वर्ल्ड हैप्पीनेस सर्वे के मुताबिक, फिनलैंड पिछले छह वर्षों से इस पृथ्वी का सबसे खुशहाल देश है। उसके बाद डेनमार्क और आइसलैंड हैं। दूसरों की तुलना में फिनलैंड के लोगों के अधिक खुश होने के कई कारण हैं, जिनमें निम्न आय असमानता, उच्च सामाजिक समर्थन, निर्णय लेने की स्वतंत्रता और भ्रष्टाचार का न्यूनतम स्तर शामिल हैं।
आम तौर पर जहां आय असमानता बड़ी होती है, वहां पैसा ज्यादा मायने रखता है और लोग कम खुश होते हैं। मगर फिनलैंड में अन्य विशेषताएं भी हैं, जो लोगों को खुशी महसूस करने में मदद कर सकती हैं। वहां सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली ज्यादा विकेंद्रित है और निजी स्वास्थ्य क्षेत्र का केवल एक छोटा सा हिस्सा है। यह अन्य देशों में उपयोग किए जाने वाले कुछ अन्य विकल्पों से कहीं ज्यादा प्रभावी और कुशल है। सार्वजनिक परिवहन विश्वसनीय और किफायती है, तथा हेलसिंकी हवाई अड्डे को उत्तरी यूरोप में सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया गया है। फिनिश की एक कहावत यहां ज्यादा प्रासंगिक लगती है-खुशी बहुत कम और बहुत ज्यादा के बीच की जगह है। फिनलैंड, नॉर्वे और हंगरी में आय असमानता का स्तर समान है, फिर भी फिनलैंड में लोग औसतन अधिक खुश हैं, तो इसकी वजह है।
विश्व असमानता डाटाबेस के अनुसार, फिनलैंड में सबसे अधिक वेतन पाने वाले दसवें लोग कुल आय का एक तिहाई (33 फीसदी) घर ले जाते हैं। यह ब्रिटेन के 36 फीसदी और अमेरिका के 46 फीसदी के आंकड़े के विपरीत है। हो सकता है कि यह अंतर बहुत बड़ा नहीं दिखे, लेकिन समग्र खुशी पर उनका बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है, क्योंकि अधिक असमानता वाले देशों में बाकी लोगों के लिए बहुत कम बचता है। जब थोड़े से लोग ज्यादा समृद्ध होते हैं, तो उनका डर समझा जा सकता है।
फिनलैंड में अधिक निष्पक्ष एवं भेदभाव रहित स्कूल हैं, जहां आप अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। लगभग सभी फिनलैंड वासी अपने निकटतम स्कूल में पढ़ने जाते हैं। इसी तरह एक बेहतर आवासीय नीति, कुछ ही दिनों की प्रतीक्षा अवधि वाली शानदार स्वास्थ्य सेवा, जिससे दुनिया ईर्ष्या करती है, और कई अन्य विशेषताएं भी हैं। आर्थिक एवं सामाजिक सफलता के सौ से अधिक वैश्विक उपायों में फिनलैंड पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर है-नॉर्वे से बेहतर। और उसके पास समग्र रूप से कम पैसा है और तेल भी मुश्किल से ही है।
स्वतंत्रता लोगों के लिए बहुत मायने रखती है, साथ ही भय से मुक्ति भी। तो यदि किसी देश के लोग अधिक खुश रहना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसी सरकारों को चुनना होगा, जो यह सुनिश्चित करेगी कि देश आय के मामले में अधिक समान हो जाए। उसके बाद, यह सुनिश्चित करना सबसे महत्वपूर्ण है कि आपकी सामाजिक सेवाएं-स्कूल, आवास और स्वास्थ्य सेवा-कुशल और न्यायसंगत हों। और अंत में, अपनी स्वतंत्रता पर विचार करें, और देखें कि आपकी आबादी कितनी भयमुक्त है।