फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   We have to listen Music

हमें गाना सुनना है!

Thu, 07 Jan 2016 06:18 PM IST
प्रकाश पुरोहित
प्रकाश पुरोहित Updated Thu, 07 Jan 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
We have to listen Music

आकाशवाणी से पूछा गया-हां बोलिए, कहां से बोल रहे हैं? जवाब आया-हमें गाना सुनना है।

विज्ञापन


-हां... हां गाना भी सुनाएंगे, मगर यह तो बताइए, आप कहां से बोल रही हैं?

-घर से बोल रहे हैं।

-अच्छा, आपका नाम क्या है?

-मुन्नी, गाना सुनना है।
 
-बिल्कुल सुनाएंगे! अच्छा, मुन्नी यह बताओ कि और क्या करती हो?

-घर का काम।

-अच्छा, खाना बना लेती हो?

-हां, दाल-चावल सब बना लेते हैं।

-और तुम्हारे शौक क्या-क्या हैं?

-रेडियो सुनते हैं... गाना सुनना है।

-परिवार में कौन-कौन हैं?

-सभी हैं।

-तुम इतना कम क्यों बोलती हो?

-बिल बढ़ रहा है न...।

-अपने बारे में कुछ और बताओ।

-हम क्या बताएं, गाना सुनना है...।

-फिल्में देखती हो?

-हां... गाना सुनना है।

-हां, हम गाना सुनाने के लिए ही तो बैठे हैं। अच्छा बताओ, घर में कौन-कौन रेडियो सुनता है?

-जो भी घर में होता है, वही सुनता है, क्योंकि हमारे यहां टीवी नहीं है।

-घर के सभी लोग रेडियो ही सुनते हैं?

-हां, बजता रहता है, तो सभी सुनते हैं। नहीं सुनें, तो और क्या करें... गाना सुनना है।

-अच्छा, नए गाने अच्छे लगते हैं या पुराने...?

-पुराने भी और नए भी। ... हम फोन बंद कर रहे हैं।

-कौन-सा गाना सुनना है... यह तो बता दो...।

-अभी याद था, अब भूल गए...अपनी पसंद का ही सुना दो।

-तो ठीक है...। और गाना बजने लगता है।

ऐसे पूरी होती हैं लोगों की फरमाइशें! ट्राइ करके देख लें। देखने में क्या हर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed