फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   we have not only money

पढ़ाई पूरी करने के लिए क्या-क्या किया खुद देख लीजिए

Tue, 30 Jun 2015 12:14 PM IST
राजेंद्र प्रसाद विद्यार्थी
राजेंद्र प्रसाद विद्यार्थी Updated Tue, 30 Jun 2015 12:14 PM IST
विज्ञापन
we have not only money

यूनान में किलेंथिस नामक एक बालक एथेंस के तत्ववेत्ता जीनो के विद्यालय में पढ़ता था। किलेंथिस बहुत गरीब था। उसके बदन पर कभी पूरा कपड़ा नहीं होता, पर पाठशाला में उसे समय पर फीस देनी पड़ती थी। किलेंथिस समय पर फीस चुका देता। पढ़ने में वह इतना तेज था कि दूसरे सब विद्यार्थी उससे ईर्ष्या करते।

विज्ञापन


कुछ विद्यार्थियों को न जाने क्यों सदेह हुआ कि किलेंथिस जो फीस देता है, वह रकम कहीं से चुराकर लाता होगा, क्योंकि उसके पास फटे चीथड़े के सिवा और कुछ है नहीं। माहौल बनाते हुए समय लगा और अंततः उन्होंने किलेंथिस को चोर बताकर पकड़वा दिया। मामला अदालत में गया। किलेंथिस ने हाकिम से कहा, मैं बिलकुल निर्दोष हूं।
विज्ञापन


पढ़ें,आपके इन अंगों के फड़कने का मतलब है, धन लाभ मिलेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


हाकिम ने कहा, तुम अपनी बेगुनाही का क्या प्रमाण दे सकते हो? किलेंथिस ने कहा, अपनी बेगुनाही के समर्थन में क्या मैं दो गवाह पेश कर सकता हूं? हाकिम ने इजाजत दी और गवाह बुलाए गए। पहला गवाह था, एक माली। उसने कहा, यह बालक प्रतिदिन मेरे बगीचे में आकर कुएं से पानी खींचता है।


इसके लिए इसे कुछ पैसे मजदूरी के दिए जाते हैं। दूसरी गवाही में एक बुढ़िया आई। उसने कहा, मेरे घर में कोई नहीं है। यह बालक मेरे घर आता और रोज आटा पीस जाता है और बदले में अपनी मजदूरी के पैसे ले जाता है।

पढ़ें,'मौत' के बाद जिंदा लौटे, जानिए कैसा था उनका अनुभव


इस प्रकार किलेंथिस कुछ सिक्के कमाता और उसी से अपना निर्वाह करता तथा पाठशाला की फीस भी भरता। किलेंथिस की इस नेक कमाई की बात सुनकर हाकिम ने शाबासी दी और उसकी सहायता करनी चाही। पर किलेंथिस ने विनम्रतापूर्वक मना कर दिया।

जिन लोगों ने भी किलेंथिस के बारे में सुना होगा, उन्हें पता होगा कि उन्होंने अब से तीन हजार साल पहले यूनान को संघबद्ध किया और वह वहां के शासक बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed