फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   we are sacred by sankirtan

संकीर्तन से होते हम पवित्र

Thu, 21 Feb 2013 09:33 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 21 Feb 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
we are sacred by sankirtan

वर्ष 1932 में संत प्रभुदत्त ब्रह्मचारी जी ने झूसी (प्रयाग) में अखंड नाम जप संकीर्तन का आयोजन किया था। संत-महात्माओं, विशेषकर आनंदमयी मां की इच्छा थी कि महामना पंडित मदनमोहन मालवीय जी महाराज संकीर्तन अनुष्ठान के अंतिम दिन स्वयं उपस्थित होकर प्रवचन करें। ब्रह्मचारी जी ने पंडित रामकृष्ण को महामना को आमंत्रित करने के लिए काशी भेजा।

विज्ञापन


महामना के पास बड़ौदा राज्य के दीवान बैठे हुए थे। महाराज बड़ौदा ने दीवान को मालवीय जी से एक कार्यक्रम में उपस्थित रहने की स्वीकृति लेने के लिए काशी भेजा था। जब मालवीय जी को पता लगा कि ब्रह्मचारी जी ने भगवन्नाम संकीर्तन अनुष्ठान में उपस्थित रहने की प्रार्थना की है, तो वह दीवान से नम्रता के साथ बोले, अच्छा हुआ कि दोनों कार्यक्रमों के आमंत्रण एक साथ मिले।
विज्ञापन


वह कुछ क्षण आंखें बंद कर कुछ सोचते रहे, फिर बोले, राजमहल के कार्यक्रम की अपेक्षा संकीर्तन यज्ञ में जाना मेरा पहला कर्तव्य है। वहां जाने पर संत-महात्माओं के दर्शन से नेत्र पवित्र होंगे और भगवन्नाम संकीर्तन से कान। और मालवीय जी ने तुरंत अनुष्ठान में शामिल होने की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महामना ने काशी से प्रयाग पहुंचकर यज्ञ में आहुतियां दीं तथा संकीर्तन के महत्व पर प्रभावशाली प्रवचन दिया, तो बड़े-बड़े धर्माचार्य और संत-महात्मा मंत्र-मुग्ध होकर तन की सुध-बुध खो बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed