फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Wayfarer is not chief and preaching

ऐसा क्या किया रामकृष्ण परमहंस ने, गुरु ने कहा खरा सोना

Fri, 29 May 2015 11:27 AM IST
स्वामी आत्मानंद
स्वामी आत्मानंद Updated Fri, 29 May 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
Wayfarer is not chief and preaching

रामकृष्ण परमहंस शास्त्रों के सभी नियमों का पालन करते हुए तोतापुरी जी के शिष्य बन गए। गुरु शिष्य मर्यादा के अनुसार दीक्षा देने के बाद तोतापुरी जी उन्हें उपदेश देते। परमहंस की आंतरिक स्थिति उत्कट स्तर की थी। एक दिन तोतापुरी ने उनसे कहा, अब तुम अपने मन को निर्विकल्प करो और उसे आत्मचिंतन में लगाओ।

विज्ञापन


जानें कैसे, 'एड्स रोग होने का कारण है आपका धर्म'


रामकृष्ण बोले, लेकिन जब मैं ध्यान करने बैठता हूं, तो लाख कोशिश करने के बाद भी मन को निर्विकल्प नहीं कर पाता। तोतापुरी जी इस बात पर नाराज हो गए और उन्होंने गुस्से में कहा, क्यों नहीं कर सकते? यह कहकर वह कुटिया के अंदर चारों ओर देखने लगे। उनकी नजर कांच के एक टुकड़े पर पड़ी। उन्होंने उसे तुरंत उठा लिया। उसे उलट-पलट कर देखा और उसके नुकीले अग्रभाग को रामकृष्ण की भौहों के बीच में लगभग गड़ाया और बोले, इस बिंदु में अपने मन को समेट लो।
विज्ञापन


रामकृष्ण पुनः समाधि में बैठे और तोतापुरी जी उन्हें उसी अवस्था में छोड़कर कुटिया से बाहर चले गए। समय बीतता गया। धीरे-धीरे तीन दिन और तीन रातें बीत गईं। तोतापुरी ने सारा समय इंतजार में गुजार दिया, लेकिन न तो रामकृष्ण वहां से उठे और न ही उन्होंने पुकारा। आखिरकार तोतापुरी जी ने दरवाजा खोलकर अंदर देखा, तो पाया कि रामकृष्ण तो अब भी वैसे ही बैठे हैं, जैसा उन्हें छोड़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने छूकर देखा, तो शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। लेकिन रामकृष्ण के चेहरे पर पहले से ज्यादा तेज था। तोतापुरी मंत्रमुग्ध से उन्हें देखते रह गए। उन्होंने मन ही मन रामकृष्ण को प्रणाम किया और वहां से चले गए। काफी समय बाद रामकृष्ण परमहंस की समाधि खुली। तोतापुरी ने शिष्य को छुआ और कहा, तुम तो खरा सोना निकले भगत।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed