{"_id":"673a870761493f0701011ce3","slug":"to-be-free-from-sorrow-it-is-necessary-to-have-a-clear-understanding-of-happiness-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन: हम किस सुख के पीछे भाग रहे हैं, दुख से मुक्त होने के लिए इसका स्पष्ट बोध होना जरूरी","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
जीवन: हम किस सुख के पीछे भाग रहे हैं, दुख से मुक्त होने के लिए इसका स्पष्ट बोध होना जरूरी
Mon, 18 Nov 2024 05:45 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
जे. कृष्णमूर्ति
जे. कृष्णमूर्ति
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Mon, 18 Nov 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो :
अमर उजाला/एएनआई
विस्तार
सुख की बुनियाद पर ही खड़ा है समाज का पूरा ढांचा। बचपन से बुढ़ापे और मृत्यु तक हम चोरी-छिपे, चालाकी से या खुलेआम, सुख का सतत पीछा करते रहते हैं। हमें इसका स्पष्ट बोध होना चाहिए कि हम किस सुख के पीछे भाग रहे हैं, क्योंकि यही हमारे जीवन की दिशा और रूप-रेखा निर्धारित करता है। सुख को पाना और फिर इसे सबल और स्थायी बनाना जीवन की एक बुनियादी मांग है, और हकीकत यही है कि इसके बिना हमारा अस्तित्व सूना-सूना, बोझिल, फीका, नीरस और निरर्थक बन जाता है।
सुख कभी अकेला नहीं आता, वह अपने साथ-साथ संताप, दुख, पीड़ा, कुंठा और भय को भी लिए आता है। भय भी अकेला नहीं, बल्कि हिंसा को आमंत्रित करता हुआ आता है। फिर भी अगर आप इसी ढंग से जीना चाहते हैं, तो जिएं। सारा संसार इसी तरह जी रहा है। लेकिन अगर आप दुख से मुक्त होना चाहते हैं, तब तो आपको सुख की पूरी संरचना को, पूरे ढांचे को समझना ही पड़ेगा। अगर हम सुख का पीछा कर रहे हैं, तो हम यह काम अपनी खुली आंखों से करें, यह जानते हुए कि जो मन हर समय सुख की खोज कर रहा है, वह सुख की छाया अर्थात दुख को पाए बिना नहीं रहेगा। और विडंबना यही है कि हम सुख के पीछे भागते हैं, और साथ-साथ दुख से बचने की कोशिश भी करते हैं।
चार चरणों से होकर सुख जन्म लेता है- देखने की क्रिया, संवेदना, संपर्क और इच्छा। कल्पना कीजिए, आपने एक सुंदर-सी मोटर कार देखी। इसे देखने से तत्काल आपके भीतर एक संवेदन, एक प्रतिक्रिया होती है। तब आप इसे छूकर देखते हैं या आप अपनी कल्पना में ही इसको स्पर्श करने का प्रयास करते हैं। फिर आपके भीतर यह इच्छा पैदा होती है कि आप भी ऐसी कार के मालिक होते और इसमें बैठकर दुनिया को दिखाते फिरते। मैं इन चीजों को देखते हुए तीव्र आनंद और आह्लाद से भर जाता हूं, और जब मैं इस तरह उन्हें देख रहा होता हूं, तो वहां ‘देखने वाला’ नहीं बचता। जो बचा रह जाता है, वह है निपट सौंदर्य- अर्थात प्रेम! एक क्षण के लिए मैं अपनी सारी समस्याओं, चिंताओं और विपदाओं सहित विदा हो जाता हूं, और बची रह जाती है सौंदर्य से सराबोर वह चीज, वह दृश्य। अब या तो मैं इसे हर्ष और उल्लास से भरकर देखूंगा और अगले क्षण भूल जाऊंगा, अन्यथा यहीं पर मन अपनी टांग अड़ाएगा और समस्याएं शुरू हो जाएंगी।
मन ने जो कुछ अभी देखा है, उस संबंध में सोच-विचार करेगा और कहेगा- वाह, कितना सुंदर था यह! फिर मैं अपने को समझाऊंगा अहा, कितना मजा आएगा, अगर मैं पुनः कई बार आकर इसे देखूं! यहीं पर विचार का हस्तक्षेप और उसकी हुकूमत शुरू हो जाती है। विचार तुलना करने लगता है, निर्णय करने लगता है, तो आपने देखा न, एक अनुभूति जो आपको एक क्षण के लिए सहज आनंद से भर गई थी, कैसे विचार की चपेट में आ जाती है, और तब विचार इस अनुभूति के सातत्य को बनाए रखना चाहता है।