फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   So Far 46

अब तक छियालीस

Thu, 09 Apr 2015 07:47 PM IST
राजेंद्र शर्मा
राजेंद्र शर्मा Updated Thu, 09 Apr 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
So Far 46

तबादलों के अनुभवी अशोक खेमका का यह छियालीसवां तबादला है। है न कमाल की बात! सेवा बाईस साल की और तबादले पूरे छियालीस। यानी साल में दो से जरा ऊपर तबादले। वर्ल्ड रिकॉर्ड तो पक्का नहीं कह सकते, पर अपने आप में रिकॉर्ड जरूर है। पता नहीं, प्रधानमंत्री जी इसे कैसे मिस कर गए? जरूर खेमका के छियालीसवें तबादले के मौके पर हरियाणा में खट्टर सरकार की मौजूदगी ने प्रधानमंत्री के हाथ बांध दिए होंगे। वर्ना वह तो कोई छोटे से छोटा रिकॉर्ड बनने पर भी अपनी बधाई ट्वीट करना नहीं भूलते। वह इस रिकॉर्ड का श्रेय लेने का दावा कर सकते थे। आखिर यह रिकॉर्ड कायम तो उनके राज में ही हुआ है।

विज्ञापन


पर खेमका का परिवहन से पुरातत्व में तबादला किए जाने पर ही इतना शोर क्यों मचाया जा रहा है? इससे पहले पुरातत्व से परिवहन में खेमका का पैंतालीसवां तबादला भी तो खट्टर सरकार ने ही किया था। सरकार पुरातत्व से परिवहन में ले जाए, तो ठीक, परिवहन से पुरातत्व में ले जाए, तो ज्यादती, यह कहां का इंसाफ है भाई। अरे सिंपल-सी बात है। खेमका का स्पेशलाइजेशन रोकने में है। परिवहन विभाग में रोकने वाले का क्या काम? रोकने वालों के लिए पुरातत्व ही ठीक है। सदियों से रुकी पड़ी चीजों के मामले में दस-पांच साल की रोक से भला क्या फर्क पड़ेगा?
विज्ञापन


कुछ लोग बेवजह ही यह सवाल उठा रहे हैं कि वाड्रा मामले में पंगा लेने के लिए जो खेमका हीरो नजर आ रहे थे, वह अब खाकी भाइयों की नजरों में जीरो कैसे हो गए? वाड्रा से पंगा लेने के लिए तबादला हो, तो हीरो और खनन माफिया से पंगा लेने के लिए तबादला हो, तो जीरो-यह तबादले पर पॉलिटिक्स करना नहीं, तो और क्या है? तबादला तो तबादला है। सरकार में जो भी होगा, वह छठे-छमाहे खेमका का तबादला तो करेगा ही। खट्टर सरकार का कोई कुसूर है, तो सिर्फ यही कि वह हुड्डा जैसी सरकार साबित हुई है। इसके बावजूद यह उम्मीद करनी चाहिए कि खेमका जी के तबादले की हाफ सेंचुरी की खबर जल्दी ही सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed