{"_id":"8e6696caab6d412eba7560396f6bc1b9","slug":"sanjay-upadhyaya-poem-hindi-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहरे शोर में ","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
बहरे शोर में
संजय उपाध्याय
Updated Sat, 22 Nov 2014 09:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुभ सा होता है दिन
खुश होती लड़की को देखकर।
मंगल सी लगती है शाम
फुटपाथ पर टहलती लड़की को देखकर।
शनि सा लगता है शहर
सोयी लड़की को देखकर।
आहट लगती है जाड़े की
ऊन में उलझी हुई लड़की को देखकर।
मौलिक सा लगता है मन
मोबाइल पर बतियाती बेटी को देखकर।
बहरे शोर में करता हूं सलाम
विजयी लड़की को देखकर।
----------------
जंगल
चौराहे पर खड़ा मैं,
अक्सर तुम्हारे आते जाते
चेहरे को टटोलता हूं।
पाता हूं या लगता है,
तुम्हारी आकृति,
भीड़ से भरा घना जंगल है।
बहरहाल, जंगलों से मुझे डर लगता है।