फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   railway board

रेलवे बोर्ड

Wed, 08 May 2013 11:05 PM IST
Updated Wed, 08 May 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
railway board

कथित रूप से घूस देने के मामले में रेलवे बोर्ड के सदस्य (स्टाफ) महेश कुमार की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद से रेलवे बोर्ड सुर्खियों में है।

विज्ञापन


रेलवे बोर्ड भारतीय रेल का शीर्ष निकाय है, जो रेल मंत्री के जरिये संसद के प्रति जवाबदेह होता है। इसमें एक चैयरमैन सहित सात सदस्य होते हैं।

चेयरमैन एवं सदस्य (स्टाफ) की नियुक्ति रेल सेवा के किसी कैडर से हो सकती है, जबकि बाकी सदस्य विशिष्ट कैडर से नियुक्त किए जाते हैं। बोर्ड के सदस्यों को केंद्र सरकार के पदेन सचिव एवं चेयरमैन को कैबिनेट सचिव का दर्जा हासिल होता है।
विज्ञापन


सदस्य (ट्रैफिक) की नियुक्ति रेल ट्रैफिक सेवा से होती है, जो सभी ट्रेनों के संचालन, यात्री सुविधा व भाड़ा एवं इन क्षेत्रों होने वाली कमाई व प्रचार का काम देखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्य (इलेक्ट्रिकल) की नियुक्ति रेल सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या सिग्नलिंग इंजीनियरिंग से होती है, जो विद्युतीकरण, सिग्नलिंग एवं टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर एवं संबंधित उपकरणों की खरीद का काम देखता है।


सदस्य (मैकेनिकल) की नियुक्ति रेल सेवा के मैकेनिकल इंजीनियर कैडर से की जाती है, जो रेल कोचों की डिजाइन, निर्माण एवं रखरखाव के अलावा डीजल तकनीक, भंडार व रद्दी तथा संबंधित उपकरणों की खरीद का काम देखता है।

नई रेल लाइन, दोहरीकरण, आमान परिवर्तन के साथ पुलों के निर्माण एवं रखरखाव का काम देखने वाले सदस्य (इंजीनियरिंग) की नियुक्ति इंजीनियर कैडर से होती है।

वित्तीय आयुक्त रेलवे के लेखा सेवा, सिविल सेवा से जुड़ा व्यक्ति हो सकता है। यह बजट के अनुसार प्रस्तावों एवं खर्चों को मंजूरी देता है और वित्त मंत्रालय के साथ सामंजस्य बनाए रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed