फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Put the burden for a while beyond

जीवन में हमेशा खुश रहने का यह मंत्र आप भी याद कर लीजिए

Wed, 27 May 2015 11:34 AM IST
आनंद स्वामी
आनंद स्वामी Updated Wed, 27 May 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
Put the burden for a while beyond

उन ऋषि का कुलशील किसी को पता नहीं था, फिर भी लोग अपनी कठिनाइयां लेकर उनके पास आते थे। एक दिन कोई जिज्ञासु उनके पास आया और कहने लगा, गुरुदेव, हमेशा खुश रहने का राज क्या है? मैं जानना चाहता हूं कि हमेशा प्रसन्न कैसे रहेंगे? ऋषि कुछ देर तक चुप रहे और फिर बोले, तुम मेरे साथ जंगल में चलो, मैं तुम्हे खुश रहने का राज बताता हूं।

विज्ञापन


पढ़ें,मृत्यु के समय हर व्यक्ति के साथ होती हैं यह 10 बातें

ऐसा कहकर ऋषि उसे साथ लेकर जंगल की तरफ बढ़ चले। रास्ते में ऋषि ने एक बड़ा-सा पत्थर उठाया और उस व्यक्ति को देते हुए कहा, इसे पकड़ो और चलो। वह व्यक्ति पत्थर उठाकर चलने लगा। कुछ समय बाद उस व्यक्ति के हाथ में दर्द होने लगा, लेकिन वह चुप रहा और चलता रहा।
विज्ञापन


पढ़ें, मर्ई के अंतिम सप्ताह का राशिफल, जानिए कौन रहेगा इस हफ्ते भाग्यशाली
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन जब चलते हुए बहुत समय बीत गया और उस व्यक्ति से दर्द सहा नहीं गया, तो उसने ऋषि को अपनी परेशानी बताई। ऋषि ने कहा, पत्थर को नीचे रख दो। पत्थर नीचे रखते ही उस व्यक्ति को बड़ी राहत महसूस हुई।


तभी ऋषि ने कहा, यही है खुश रहने का राज। उस व्यक्ति ने कहा, गुरुवर, मैं समझा नहीं। ऋषि ने उसे समझाते हुए कहा, जिस तरह इस पत्थर को कुछ पल तक हाथ में रखने पर थोड़ा-सा दर्द, एक घंटे तक रखने पर थोड़ा ज्यादा दर्द, और काफी ज्यादा समय तक उठाए रखने पर तेज दर्द होता है, उसी तरह दुखों के बोझ को हम जितने ज्यादा समय तक अपने कंधों पर उठाए रखेंगे, उतने ही ज्यादा दुखी और निराश रहेंगे।

यह हम पर निर्भर करता है कि हम दुखों के बोझ को कुछ पल तक उठाए रखना चाहते हैं या जिंदगी भर। अगर खुश रहने की आकांक्षा हो, तो दुखरूपी पत्थर को जल्दी से जल्दी नीचे रखना सीखना होगा। संभव हो, तो उसे उठाने से बचना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed