फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Now bicycle on road

सड़कों पर अब साइकिल का दम

Tue, 12 Jan 2016 07:43 PM IST
अनुज त्यागी
अनुज त्यागी Updated Tue, 12 Jan 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
Now bicycle on road

ऐसी चली पॉल्यूशन की हवा तेरे शहर में, फंसकर रह गई कार अब तेरे शहर में, न जाने स्मार्ट शहरों ने कैसी पकड़ी राह, साइकिल हुई है हवा पर सवार तेरे शहर में। स्मार्ट शहरों के कदम कुछ इसी दिशा में बढ़ रहे हैं। ये उस गीत के बोल हैं, जो जल्द ही किसी बड़े गीतकार के नाम से किसी फिल्म में देखने-सुनने को मिल सकता है। उसके हिट होने के बाद इसी तर्ज पर ढेर सारे गीत आएंगे। नायक नायिका के लिए गाएंगे कि मेरी साइकिल के डंडे पे बैठ जा, संडे को अपन फन-डे मनाएंगे, हिल-टॉप जाएंगे, कंडे जलाएंगे, कंडे जलाकर ठंडी भगाएंगे। धरम दा कहेंगे कि बसंती, इस कार के धुएं से तुम्हारी आंखों से ये जो आंसू बह निकले है, मैं इन कारों को ही सड़कों से उड़ा दूंगा। न रहेगी कार, न उठेगा धुआं।

विज्ञापन


निर्माता कंपनियों को भी अब ऐसी साइकिलें बनानी होंगी कि चलाने वाले का स्टेटस भी बना रहे। उनके मॉडलों का नामकरण कुछ इस तरह होगा- लंगड़ा साइकिल, चौसा साइकिल, दशहरी साइकिल और सिंदूरी साइकिल। समय-समय पर कुछ अल्फांजो साइकिल के लिमिटेड एडिशन भी बाजार में उतारे जाएंगे। लाल बत्ती सुसज्जित लिमिटेड एडिशन केवल अति विशिष्ट लोगों को दिए जाएंगे, ताकि साइकिल का सांकेतिक प्रचार सुलभ हो सके। लंगड़ा साइकिल के पहिए सिल्वर प्लेटिड और इससे ऊपर के सभी मॉडल गोल्ड प्लेटिड हों, तभी इन्हें परमिट दी जाए। साइकिल के एक पहिए की चोर बाजार में कम से कम इतनी कीमत तो हो कि एक चोर परिवार अच्छे रेस्तरां में खाना खा सके।
विज्ञापन


मोटर कारें आज सुबक-सुबक कर यही गुनगुना रही हैं, वक्त ने किया क्या हंसी सितम, जिन्हें सड़कों पर ढेर करते थे हम, वही साइकिलें सड़कों पर दिखा रहीं दम। पन्नू भाई गा रहे हैं, मन्नू भाई मोटर गई थम थम थम, साइकिल चलाएंगे, हेल्थ बनाएंगे, पॉल्यूशन से अपनी दिल्ली बचाएंगे, नेचर से अब नहीं खेलेंगे हम। दिनकर जी की पंक्तियों से जोश में भरी साइकिल ललकार रही है कि ‘हवा अब दिल्ली की सुधरने को है, सड़कें खाली करो कि साइकिल आती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed