{"_id":"6608ce9544d14cc6fa0d1878","slug":"not-so-difficult-to-live-beyond-100-italian-research-good-diet-is-necessary-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Research: इतना भी मुश्किल नहीं है सौ के पार जीना, इतालवी शोध ने बताया ऐसा आहार है जरूरी","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
Research: इतना भी मुश्किल नहीं है सौ के पार जीना, इतालवी शोध ने बताया ऐसा आहार है जरूरी
Sun, 31 Mar 2024 08:16 AM IST
जलज मिश्रा
जेसन होरोविट्ज
जेसन होरोविट्ज
Published by: जलज मिश्रा
Updated Sun, 31 Mar 2024 08:16 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
इतालवी शोध बताता है कि अगर सौ वर्ष से ज्यादा उम्र तक जीना है, तो अपना आहार ऐसा रखें, जो आपकी कोशिकाओं पर ज्यादा भार न डाले।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो :
Amar Ujala
विस्तार
व्हिस्की ए गो गो, रॉक्सी और कई कोस्ट क्लबों में वाल्टर लोंगो बतौर गिटारवादक काम करते थे। उस क्लब का जिंदगी को लेकर एक ही मंत्र था कि मस्ती से जिओ। प्रतिभाशाली वाल्टर ने जल्द ही बैंड को अलविदा कह दिया और उसके बाद उन्होंने पीएचडी की पढ़ाई की। फिलहाल वह जेरोंटोलॉजी के प्रोफेसर और लॉन्गविटी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर हैं और उम्र को लंबा करने पर तमाम शोध कर चुके हैं। दरअसल, दुनिया भर के वैज्ञानिकों और पोषण विशेषज्ञों के लिए इटली के लोगों का लंबा जीवन एक रहस्य बना हुआ है। हालांकि आज के इटली में तमाम लोग ऐसे मिल जाएंगे, जो स्थानीय भोजन से दूर जा चुके हैं।
देश के दक्षिण में मोटापे से ग्रस्त इतालवी बच्चे अपने भोजन में वह पसंद करते हैं, जिसे लोंगो पांच 'पी' यानी पिज्जा, पास्तां, प्रोटीन, पोटैटो (आलू) और पैन (ब्रेड) कहते हैं। डॉ. लोंगो अपने शोधों के आधार पर कहते हैं कि अगर आप सौ वर्ष तक जीवित रहना चाहते हैं, तो आपको हल्का भोजन करना होगा और इसलिए वह फलियों और मछलियों वाले हल्के स्थानीय इतालवी भोजन का समर्थन करते हैं। वह मानते हैं कि इंसान को वही खाना चाहिए, जो उसकी कोशिकाओं पर ज्यादा भार न डाले। वह लंबे व बेहतर जीवन के लिए फॉक्स फास्टिंग को एक बेशकीमती तरीका मानते हैं। फॉक्स फास्टिंग वह विधि है, जो दरअसल आपको यह विश्वास दिलाती है कि, आप उपवास कर रहे हैं, लेकिन इस दौरान आप कुछ हल्के आहार का सेवन भी करते हैं। फॉक्स फास्टिंग के दौरान क्या खाना चाहिए, इसके लिए लोंगो मेवा आधारित आहार का समर्थन करते हैं, जो कोशिकाओं को हानिकारक घटकों से छुटकारा पाने और लंबी उम्र तक जीवित रहने के लिए सक्षम बनाती है। नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित उनके अध्ययन से पता चलता है कि जिन व्यक्तियों ने समय-समय पर फॉक्स फास्टिंग को अपनाया है, उनमें में इंसुलिन प्रतिरोध, प्री-डायबिटीज मार्कर और इम्यून सिस्टम में काफी हद तक सुधार हुआ है, जो एक स्वस्थ व लंबी उम्र तक जीने के लिए अच्छा संकेत माना जाता है। इटली के स्थानीय आहार के मुरीद लोंगो कहते हैं-वर्तमान चिकित्सा सुविधाएं आपको लगभग 80 या उससे कुछ अधिक बर्ष तक जीवित रख सकती हैं, लेकिन हल्का इतालवी खाना, और फॉक्स फास्टिंग को अपनाकर आप 100 या शायद 110 से अधिक वर्ष तक भी जीवित रह सकते हैं।