{"_id":"83ebda18-c62f-11e2-b793-d4ae52bc57c2","slug":"made-any-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई गेट बनाया क्या","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
कोई गेट बनाया क्या
सहीराम
Updated Sun, 26 May 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखो जी, गेट तो बनाते थे मुगल। उन्होंने दिल्ली गेट बनाया, अजमेरी गेट बनाया, कश्मीरी गेट बनाया, लाहौरी गेट बनाया वगैरह-वगैरह।
विज्ञापन
फिर जी, गेट बनाते थे अंग्रेज। उन्होंने इंडिया गेट भी बनाया और गेट वे ऑफ इंडिया भी। मुगल भी हमारे शासक थे और अंग्रेज भी। इससे पता चलता है कि गेट शासक ही बनाते हैं।
आम आदमी ज्यादा से ज्यादा अपने घर का गेट बना सकता है, जिसे चोर, लुटेरे और डाकू गेट मानते ही नहीं। वास्तव में शासकों के गेट ही गेट होते हैं।
सो मुगलों और अंग्रेजों के बाद हमारे जो शासक बने, उन पर यह जिम्मेदारी आ गई थी कि वे भी गेट बनाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराएं।
पर गेट बनाने के बजाय पता नहीं, क्यों वे देश बनाने लगे। वे बड़े-बड़े बांध बनाने लगे। भाखड़ा बांध देश को समर्पित करते हुए नेहरूजी ने कहा कि हमारे आधुनिक मंदिर यही हैं।
विज्ञापन
वे बड़े-बड़े कारखाने बनाने लगे, लेकिन गेट बनाना भूल गए। हमारे शासकों ने चाहे अपने पूर्ववर्तियों से प्रेरणा न ली हो, पर अमेरिकियों ने उनसे खूब प्रेरणा ली। उन्होंने प्रेरणा लेकर वाटरगेट बना डाले।
विज्ञापन
गेट वहां इतने पापुलर हुए कि वहां के बंदे तक गेट होने लगे-बिल गेट्स टाइप के। जाहिर है, अमेरिका में रहनेवाले भारतीय भी किसी से कम नहीं हैं।
सिलिकॉन वैली में तो उनकी तूती बोलती है। सो पिछले दिनों खबर आई कि एक भारतीय फणीश मूर्ति ने भी अमेरिका में गेट बना डाला-आइगेट।
हमारे नए शासकों को निश्चय ही इससे बड़ी कोफ्त हुई होगी कि उनके पूर्ववर्तियों ने शासकों की परंपरा से प्रेरणा लेकर कोई गेट नहीं बनाया।
देश बनाने से हमारे शासकों को थोड़ी-बहुत फुर्सत मिलती, तो वे ज्यादा से ज्यादा कांड रच डालते थे। इससे ज्यादा का उन्होंने कभी लालच नहीं किया। जबकि आज तो मामूली लोग भी कांड कर डालते हैं।
अब कांड करना सामान्य है। जो सामान्य नहीं हैस उनके लिए यह अच्छी बात नहीं। और आप तो जानते हैं कि हमारे शासक सामान्य नहीं।
सो उन्होंने फिर इतिहास से प्रेरणा ली। लेकिन हो सकता है उन्होंने अमेरिका से ही प्रेरणा ली हो कि वहां तो गेट बनते ही रहते हैं, फिर हम क्यों नहीं बनाते। वैसे भी सब अमेरिका से ही प्रेरणा लेते हैं।
उन्होंने पहले अमेरिका के लिए अपने गेट खोले, और फिर उन्हीं की तरह गेट बनाने लगे। अब तक वे कई गेट बना चुके हैं, जिनमें ताजातरीन हैं-कोलगेट और रेल गेट। अपने शासकों से प्रेरित हो आपने कोई गेट बनाया या नहीं?