{"_id":"6701d082322db5052e0718a5","slug":"learn-social-lessons-from-dolphins-animals-are-also-optimistic-and-pessimistic-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉल्फिन से सीखें सामाजिकता का पाठ, जानवर भी होते हैं आशावादी और निराशावादी","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
डॉल्फिन से सीखें सामाजिकता का पाठ, जानवर भी होते हैं आशावादी और निराशावादी
Sun, 06 Oct 2024 05:19 AM IST
राहुल कुमार
इसाबेला क्लेग
इसाबेला क्लेग
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
Dolphin
- फोटो :
world animal protection
विस्तार
क्या आपने कभी डॉल्फिन के समूह को एक साथ तैरते हुए देखा है? उनके बीच का तालमेल सम्मोहित करने वाला होता है। इससे उनके मन की भीतरी व्यवस्था का भी पता चलता है। वे उदास हैं या दुखी, उत्साहित हैं या नीरस, ये सब उनकी सामूहिक तैराकी में झलकता है। जैसे मनुष्य आशावादी और निराशावादी होते हैं, जानवर भी हो सकते हैं। हाल के अध्ययनों से तो यही पता चलता है कि कुछ जानवर बाहरी और भावनात्मक स्थिति के आधार पर सकारात्मक या नकारात्मक फैसले ले सकते हैं।
इस घटना को संज्ञानात्मक पूर्वाग्रह कहा जाता है। इसका प्रशिक्षण भी दिया जा सकता है। इसमें सबसे पहले पशु को सिखाया जाता है कि कुछ संकेत प्रकट होने पर क्या होगा। मसलन, अगर हम कमरे के बाएं कोने में एक कटोरा रखते हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें एक बड़ा इनाम मिलेगा। जब कटोरा दाएं कोने में होता है, तो इसका मतलब है कि उसे कोई इनाम नहीं मिलेगा, या कुछ बुरा होगा। तार्किक रूप से, जानवर सकारात्मक संकेत की ओर तेजी से भागेगा और नकारात्मक संकेत की ओर बहुत धीमे। कटोरे को कमरे के बीच में रखने पर अगर कोई जानवर कटोरे की ओर तेजी से दौड़ता है, तो उसे ज्यादा 'आशावादी' माना जाता है, क्योंकि उसे अज्ञात घटना से कुछ सकारात्मक होने की उम्मीद होती है।
हालांकि, इन परीक्षणों को पहले कभी डॉल्फिन पर नहीं आजमाया गया था। मैंने यह पता लगाने के लिए एक अध्ययन किया कि क्या डॉल्फिनों में भी संज्ञानात्मक पूर्वाग्रह होते हैं। हमने आठ डॉल्फिनों को लक्ष्य को छूकर वापस लौटना सिखाया। डॉल्फिनों ने सीखा कि अगर लक्ष्य को पूल के एक तरफ रखा जाए, तो उन्हें उनकी पसंदीदा मछली मिलेगी। अगर लक्ष्य पूल की दूसरी तरफ होगा, तो उन्हें सिर्फ प्रोत्साहन ही मिलेगा।
परिणामों से पता चला कि वास्तव में, डॉल्फिनों में आशावाद और निराशावाद के स्तर अलग-अलग थे। लेकिन सबसे दिलचस्प जानकारी यह मिली कि डॉल्फिन हर परिस्थिति में सामाजिक व्यवहार में संलग्न होती हैं। हमने देखा कि जो डॉल्फिनें बार-बार एक साथ तैरती थीं, वे सबसे अधिक आशावादी निर्णय भी लेती थीं। चार महीनों तक रोजाना अध्ययन के बाद हमने पाया कि आशावाद के स्तर भावनात्मक स्थितियों से जुड़े हैं। भावनात्मक स्थितियां संभवतः समूह के भीतर होने वाले सकारात्मक सामाजिक व्यवहार से प्रेरित होती हैं। इस अध्ययन के अनुसार, तालमेल पूर्ण तैराकी के स्तर का उपयोग भावनात्मक स्थिति के संकेतक के रूप में किया जा सकता है, और इस प्रकार यह जानवरों की सामाजिक गतिशीलता की निगरानी और सुधार करने में मदद कर सकता है।