{"_id":"6a8a370d2057d401300a9e37","slug":"is-this-the-reason-behind-cracks-in-the-relationship-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के काम से अलग भी होता है 'मेंटल लोड', रिश्तों में बढ़ा सकता है तनाव","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
घर के काम से अलग भी होता है 'मेंटल लोड', रिश्तों में बढ़ा सकता है तनाव
Sun, 23 Aug 2026 05:26 AM IST
निर्मल कांत
जैंसी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
जैंसी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Aug 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
रिश्तों में दरार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो :
अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
घर में काम का बंटवारा दिखाई देता है-कौन खाना बनाएगा, कौन कपड़े धोएगा या बच्चों को स्कूल कौन छोड़ेगा। लेकिन, एक और काम है, जो दिखाई तो नहीं देता, पर रिश्तों में तनाव की बड़ी वजह बन सकता है। इसे कहते हैं ‘मेंटल लोड’, यानी घर-परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर लगातार सोचते रहना। राशन कब खत्म होगा, बच्चे का डॉक्टर से अपॉइंटमेंट कब है, स्कूल की फीस कब जमा करनी है, बच्चों का होमवर्क कैसे होगा-इन सब बातों को याद रखना और समय पर उनका इंतजाम करना भी एक काम है। अक्सर इसकी जिम्मेदारी महिलाओं पर अधिक होती है। नतीजा होता है थकान, चिड़चिड़ापन और रिश्ते में बढ़ती दूरी।क्लीवलैंड के डैन और मेगन निकोल्स की शादी को 10 साल से अधिक हो चुके हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनके रिश्ते में अक्सर मेगन के ‘मेंटल लोड’ को लेकर बहस होती थी। इससे उनके रिश्ते में तनाव बहुत बढ़ गया। आखिरकार, दोनों ने ‘मेंटल लोड कोच’ जैक वॉटसन की मदद ली।
वॉटसन घर चलाने में होने वाली उस मेहनत को समझाते हैं, जो अक्सर दिखाई नहीं देती। वह घरेलू जिम्मेदारियों को संतुलित करने की रणनीति भी बताते हैं। वह यह समझने में मदद करते हैं कि घर का काम सिर्फ हाथों से किया जाने वाला काम नहीं है। उसके पीछे योजना बनाना, चीजों को याद रखना और यह सुनिश्चित करना भी शामिल है कि काम पूरा हो। उनके मुताबिक, कपड़े धोकर तह कर देना सिर्फ 80 फीसदी काम है; उन्हें सही जगह रखना और डिटर्जेंट खत्म होने से पहले नया लाना 100 प्रतिशत। वॉटसन भी मेंटल लोड की समस्या से जूझ चुके हैं। घर के बड़े फैसलों और जिम्मेदारियों का मानसिक बोझ उनकी पत्नी पर पड़ता था। हालात बदतर होने पर दोनों कुछ समय के लिए अलग भी रहे। बाद में उन्होंने समस्या को समझा और अपने व्यवहार में बदलाव किया। उनकी सलाह का मूल-मंत्र सरल है-घर के काम में ‘मदद’ मत कीजिए, जिम्मेदारी साझा कीजिए। ‘केचअप कहां है?’ जैसे सवाल पूछने के बजाय पहले खुद उसे तलाशिए, क्योंकि हर छोटी चीज के लिए पार्टनर से उम्मीद लगाना भी उस पर मानसिक बोझ डालता है।
मेंटल लोड रिश्तों में तनाव, थकान, भावनात्मक दूरी और यहां तक कि तलाक का कारण बन सकता है। इसके उलट, जब दोनों साथी घर-परिवार की जिम्मेदारियों को बराबर संभालते हैं, तो रिश्ते में बातचीत, भरोसा और नजदीकी बढ़ सकती है।