{"_id":"69ed7566a47c8ffb1d0771bc","slug":"how-to-start-better-conversations-avoid-awkward-small-talk-tips-improve-communication-skills-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"और, क्या चल रहा है: इस तरह के सवाल आपको भी उलझन में डालते हों, तो यह सिर्फ आपकी ही परेशानी नहीं है","category":{"title":"Opinion","title_hn":"विचार","slug":"opinion"}}
और, क्या चल रहा है: इस तरह के सवाल आपको भी उलझन में डालते हों, तो यह सिर्फ आपकी ही परेशानी नहीं है
Sun, 26 Apr 2026 07:46 AM IST
Devesh Tripathi
जैन्सी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
जैन्सी डन, द न्यूयॉर्क टाइम्स
Published by: Devesh Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2026 07:46 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
शब्दों का छोटा-सा बदलाव भी बातचीत में बड़ा फर्क ला सकता है।
- फोटो :
अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
मेरी एक दोस्त ने मुझसे कहा कि जब कोई उससे ‘क्या चल रहा है?’ पूछता है, तो उसे थोड़ा असहज महसूस होता है, क्योंकि अक्सर जीवन में उस समय कुछ खास नहीं चल रहा होता है। मिसौरी यूनिवर्सिटी में कम्युनिकेशन की एसोसिएट प्रोफेसर हेली हॉर्स्टमैन के मुताबिक, ऐसे आम सवाल बातचीत की हल्की शुरुआत तो कर सकते हैं, पर ये अक्सर बेअसर साबित होते हैं। हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की प्रोफेसर डॉ. एलिसन वुड ब्रूक्स कहती हैं कि ऐसे सवाल से सामने वाला उलझन में पड़ जाता है और उसे समझ नहीं आता कि कैसा जवाब दे। यह स्थिति सिर्फ मेरी दोस्त की ही नहीं है, मैं खुद भी कई बार ऐसी स्थिति से गुजर चुकी हूं, और शायद आप भी।बातचीत की शुरुआत को ज्यादा जीवंत, असरदार और दिलचस्प बनाने के लिए मैंने कुछ विशेषज्ञों से बात की। डॉ. ब्रूक्स के अनुसार, बातचीत की शुरुआत करने वाले वाक्य ऐसे होने चाहिए, जो सामने वाले को अलग तरह से जवाब देने का मौका दें। मसलन, कार्यस्थल पर आप पूछ सकते हैं कि प्रेजेंटेशन कैसा रहा? या आपको इस प्रोजेक्ट में किस चीज ने आकर्षित किया? ऐसे सवाल दर्शाते हैं कि आप सामने वाले की परवाह करते हैं। वहीं, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की प्रो. लेस्ली जॉन का मानना है कि किसी की तारीफ करके भी बातचीत की शुरुआत की जा सकती है। तारीफ संवाद को जीवंत और रोचक बना देती है।
शब्दों का छोटा-सा बदलाव भी बातचीत में बड़ा फर्क ला सकता है। प्रोफेसर लेस्ली जॉन के मुताबिक, ‘आप कैसे हैं?’ की जगह ‘आप कैसा महसूस कर रहे हैं?’ पूछना बेहतर होता है। इससे बातचीत आसान और दिलचस्प बन जाती है, क्योंकि इसके कई जवाब हो सकते हैं। सलाह या सुझाव मांगकर भी बातचीत को प्रभावी बनाया जा सकता है। प्रोफेसर एलिसन वुड ब्रूक्स के अनुसार, किसी से सलाह मांगना बातचीत की सबसे भरोसेमंद रणनीतियों में से एक है, क्योंकि ऐसा करके आप उसके प्रति सम्मान जताते हैं और उसे एक स्पष्ट भूमिका देते हैं।
लोगों से उनकी पसंद के बारे में पूछना बातचीत को रोचक बनाने का आसान तरीका है। ऐसा करने से वह बातचीत में दिलचस्पी लेने लगता है। हाल ही में जब मैंने अपनी बिल्ली के नाम को लेकर दोस्तों से सुझाव मांगे, तो बातचीत मजेदार और जीवंत हो गई। डॉ. ब्रूक्स ने बताया, ‘बिल्ली का नाम रखने वाली यह बातचीत खास थी, क्योंकि इसमें कोई जोखिम नहीं था और रचनात्मकता की पूरी गुंजाइश थी।’ उनका कहना है कि यही तत्व एक बेहतरीन बातचीत की पहचान होते हैं।