फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   giving should be only to eligible

सुपात्रों को ही दान देना चाहिए

Thu, 26 Sep 2013 08:19 PM IST
शिवकुमार गोयल
शिवकुमार गोयल Updated Thu, 26 Sep 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
giving should be only to eligible

एक बार देवर्षि नारद सौराष्ट्र पहुंचे। वहां के राजा धर्म वर्मा परम प्रतापी थे। वह प्रजा के पालन के साथ-साथ तपस्या और शास्त्रों के अध्ययन में लगे रहते थे। एक बार दान के महत्व संबंधी किसी श्लोक का अर्थ उनकी समझ में नहीं आ रहा था। जब देवर्षि नारद उनसे मिलने पहुंचे, तो राजा ने उन्हें प्रणाम कर पूछा, देवर्षि, शास्त्रों में दान के दो हेतु और छह अधिष्ठान बताए गए हैं। वे दो हेतु कौन से हैं?

विज्ञापन


नारद जी ने बताया, राजन, श्रद्धा और शक्ति दान के दो हेतु हैं। श्रद्धा से दिया गया दान ही फलदायी होता है। यदि कोई लालच या दबाव में दान देता है, तो उसका पुण्य नहीं मिलता। इसी तरह शक्ति का अर्थ है-अपनी सामर्थ्य के अनुसार अर्थात् कुटुंब के भरण-पोषण से जो अधिक हो, उसे ही दान में देना चाहिए। अपनी जरूरतों की पूर्ति न होने पाए, फिर भी दान देना-इसे वर्जित बताया गया है।
विज्ञापन


नारद जी ने आगे कहा, जो धन किसी को सताकर न लाया गया हो, वही दान देने योग्य है। किसी प्रयोजन की इच्छा न रखकर सुपात्र व्यक्तियों को दान देना ही धर्मदान है। जिसे दान दिया जाए, उसका बिना किसी हीन भावना से सत्कार करना चाहिए। यह धारणा रखनी चाहिए कि वह दान स्वीकार कर हम पर कृपा कर रहा है। सर्वोपयोगी कार्यों में धन लगाना ख्याति बढ़ाने वाला दान है। देवर्षि नारद के मुख से दान का महत्व सुनकर राजा की जिज्ञासा का समाधान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed