फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Giver demanded

देने वाला मांग रहा है

Wed, 08 Jul 2015 08:46 PM IST
सहीराम
सहीराम Updated Wed, 08 Jul 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
Giver demanded

यह मांग उस तरह नहीं उठी, जिस तरह मजदूरी बढ़ाने के लिए उठती है। वैसे हायर ऐंड फायर के इस जमाने में अब वह भी कहां उठती है? यह मांग उस तरह भी नहीं उठी, जिस तरह किसान अपनी फसल की अधिक कीमत के लिए उठाते हैं। यह जवान होते बच्चे द्वारा अपना जेबखर्च बढ़ाने की मांग जैसी भी नहीं है। उस तरह भी यह मांग कतई नहीं की गई, जैसे कोई बीवी के हाथ में तनख्वाह पकड़ाते हुए महंगाई का रोना रोकर अपना ऑफिस खर्च बढ़ाने की मांग करता है। हालांकि इस मांग के साथ समस्या यह भी है कि महंगाई का रोना आखिर किसका ज्यादा जेनुइन माना जाए? घर चलाने में हलकान होती बीवी का या चाय और पान के लिए मियां का?

विज्ञापन


यह मांग वैसे ही उठी है, जैसे किसी खाऊ का पेट भरने के बाद भी मन तृप्त न हो तथा वह और मांगने लगे। पर यहां मांगनेवाले का कोई मालिक नहीं है। न कोई दाता है। यहां तो वे खुद ही मालिक हैं। खुद ही दाता हैं। वे हमारे भाग्य विधाता हैं। पूरा देश उनसे मांगता है। वे किससे मांगें? सो वे खुद से ही मांगते हैं। जी नहीं, वे वैसे नहीं मांग रहे, जैसे खर्चा-पानी मांगा जाता है, जैसे चंदा मांगा जाता है। जो मांगा जा रहा है, कायदे से मांगा जा रहा है। बाकायदा डिमांड की जा रही है।
विज्ञापन


पर अभी तो कर्मचारियों ने उनसे नए वेतन आयोग की मांग भी नहीं की है। पर देखिए, हमारे सांसदों और विधायकों ने अपना वेतन बढ़ाने की मांग कर दी। अभी तो बेचारे पूर्व सैनिक, वन रैंक-वन पेंशन की ही मांग कर रहे हैं और सरकार कह रही है उनकी मांग बड़ी जटिल है। उसका जल्दी हल नहीं निकल सकता। पर सांसदों और विधायकों की मांग तो बिल्कुल सीधी है। वे कह रहे हैं अमेरिका को देखो, यूरोप को देखो। वहां जनप्रतिनिधियों को कितनी सुविधाएं मिलती हैं। कोई उनसे यह न कहे कि गरीब को देखो, गांव को देखो, जिनकी किस्मत आज तक नहीं बदली है। वे कह रहे हैं कि हम तो अपने यहां आनेवाले लोगों को चाय भी नहीं पिला सकते। उनका सत्कार भी नहीं कर पाते। पर गरीब की कौन सुने? सांसदों और विधायकों की ही सुनो। भले ही वे हमारी सुनें, न सुनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed