फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   effect on Snail and shell

सफल आदमी बनने की चाहत है तो याद रखें यह बातें

Thu, 25 Jun 2015 03:35 PM IST
राम प्रसाद विद्यार्थी
राम प्रसाद विद्यार्थी Updated Thu, 25 Jun 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
effect on Snail and shell

एक व्यक्ति नित्य ही समुद्र तट पर जाता और वहां घंटों बैठा रहता। आती-जाती लहरों को वह निरंतर देखता रहता। बीच-बीच में वह कुछ उठाकर समुद्र में फेंकता, फिर आकर अपने स्थान पर बैठ जाता। तट पर आने वाले लोग उसे विक्षिप्त समझते और प्राय: उसका उपहास किया करते थे। कोई उसे ताने मारता, तो कोई अपशब्द कहता, किंतु वह मौन रहता और प्रतिदिन का अपना यह काम नहीं छोड़ता।

विज्ञापन


पढ़ें,आत्माओं से बात करने का दावा, ये हैं 6 तरीके, पढ़ें पूरी खबर


एक दिन वह समुद्र तट पर खड़ा तरंगों को देख रहा था। थोड़ी देर बाद उसने समुद्र में कुछ फेंकना शुरू किया। उसकी इस गतिविधि को एक यात्री ने देखा। पहले तो उसने भी यही समझा कि यह मानसिक रूप से बीमार है, फिर उसके मन में आया कि इससे चलकर पूछें तो। वह व्यक्ति के निकट आकर बोला, भाई! यह तुम क्या कर रहे हो?
विज्ञापन


पढ़ें,इस तरह बीते जन्म के कर्म इस जन्म में आपको ढूंढ लेते हैं


उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, देखते नहीं, सागर बार-बार अपनी लहरों को आदेश देता है कि वे इन नन्हे शंखों, घोंघों और मछलियों को जमीन पर पटककर मार दें। मैं इन्हें फिर से पानी में डाल देता हूं। यात्री बोला, यह क्रम तो चलता ही रहता है। लहरें उठती हैं, गिरती हैं, ऐसे में कुछ जीव तो बाहर होंगे ही। तुम्हारी इस चिंता से क्या अंतर पड़ेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


उस व्यक्ति ने एक मुट्ठी शंख-घोंघों को अपनी अंजुली में उठाया और पानी में फेंकते हुए कहा, देखा कि नहीं, इनके जीवन में तो फर्क पड़ गया? वह यात्री मर्म समझ गया, और चलता बना, पर वह व्यक्ति वैसा ही करता रहा।


इसका सार यह है कि अच्छे कार्य का एक लघु प्रयास भी महत्वपूर्ण होता है। जैसे बूंद-बूंद से घट भरता है, वैसे ही नन्हे प्रयत्नों की शृंखला से सत्कार्य को गति मिलती है। अत: बाधाओं की परवाह किए बगैर प्रयास करना न छोड़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed