{"_id":"52a4d6e0534c45ce55700f153a19d904","slug":"dont-move-on-road-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकला न करो तुम सड़कों पर","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
निकला न करो तुम सड़कों पर
सहीराम
Updated Thu, 14 May 2015 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप दिल्ली में हैं, तो सड़कों पर यों न निकला करें-पैदल। कोई भी उड़ता हुआ आ सकता है और आपको उड़ा सकता है। आजकल आसमान पर पंछी उतने नहीं उड़ते, जितने सड़कों पर लोग उड़ते और उड़ाते हैं। इसके लिए फुटपाथ पर सोना बिल्कुल जरूरी नहीं है। हो सकता है, सरकार इसीलिए अब फुटपाथ न बनाती हो। उसे लगता होगा कि सब तो गाड़ियों में ही चलते हैं, पैदल कौन चलता है! फिर फुटपाथ होंगे, तो लोग उन पर सोएंगे भी। इससे गाड़ियों की रफ्तार बाधित हो सकती है।
विज्ञापन
दुनिया में अकेले एक दबंग खान ही तो नहीं हैं न। दुनिया दबंगों से भरी पड़ी है। कम से कम दिल्ली में तो जरूर। तो आप सड़कों पर यों न निकला करें-गाड़ी में भी। रोडरेज का डर रहता है। रोडरेज भी बीमारी, दुर्घटना और भूकंप की तरह बताकर नहीं आता। पता नहीं, बंपर टू बंपर चलते हुए किसकी गाड़ी से आपकी गाड़ी टच हो जाए और लोहे की रॉड, बेसबॉल के बल्ले वगैरह निकल आएं। और कुछ नहीं, तो हेलमेट चल सकता है, नहीं तो ईंट-पत्थर तो चल ही सकते हैं। दुनिया दबंगों से भरी पड़ी है, और दिल्ली तो जरूर ही।
विज्ञापन
अगर आप महिला हैं और दिल्ली में हैं, तो आप सड़कों पर यों न निकला करें। जरूरी नहीं है कि निर्भया कांड ही दोहराया जाए। पर यह भी हो सकता है कि कोई मनचला आपसे प्रेम प्रदर्शन ही कर दे, और ना कहने पर एसिड ही फेंक दे। कोई अपने आपको आपका प्रेमी मान बैठा हो और आपके समक्ष विवाह का प्रस्ताव ही रख दे। ना करने पर वह आपको गोली मार सकता है, चाकू मार सकता है, नहीं तो एसिड तो फेंक ही सकता है। तो अगर आप महिला हैं और दिल्ली में हैं, तो सड़कों पर यों न निकला करें। हो सकता है कि कोई ट्रैफिक वाला ही आपसे पैसे मांग ले और न देने पर खींचकर ईंट मार दे। जरूरी नहीं कि कार और बाइक तथा स्कूटर वाले ही रोडरेज का शिकार होते हों। अब तो बस के ड्राइवर भी होने लगे हैं। सो अगर आप दिल्ली में हैं, तो सड़कों पर यों न निकला करें। सावधानी हटी नहीं कि दुर्घटना घटी।
विज्ञापन