फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Columns ›   Opinion ›   Dog and file

निपट गईं फाइलें

Tue, 11 Aug 2015 07:58 PM IST
संतोष त्रिवेदी
संतोष त्रिवेदी Updated Tue, 11 Aug 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Dog and file

अब कोई भी खबर हैरान नहीं करती, पर इधर एक दिलचस्प खबर आई है। उत्तम प्रदेश के सचिवालय की कुछ फाइलों को कुत्ते ने चबा लिया। हैरानी वाली बात यह है कि इसके लिए किसी कुत्ते को न टेंडर दिया गया और न ही वह इसकी पात्रता रखता था। फिर भी यह अनहोनी हो गई। जांच के ऑर्डर दे दिए गए हैं कि इतनी पुख्ता व्यवस्था होने के बावजूद कुत्ते आखिर फाइलों तक कैसे पहुंचे?

विज्ञापन


इस वाकये की जांच मुस्तैदी से होगी और होनी भी चाहिए। आखिर कुत्तों ने आदमी के काम में दखल दिया है। पुलिस 'अमानत में खयानत' के आरोप में कुत्तों को अदालत में घसीट सकती है। नगर निगम को सतर्क कर दिया गया है कि वह साफ-सफाई को छोड़कर इस आपदा में प्रशासन का सहयोग करे! हमें राज्य की पुलिस-व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। गुम हुई भैंसों की तरह यह भी पता लगा लिया जाएगा कि कुत्ते के पीछे कौन-सी शक्ति थी!
विज्ञापन


वैसे फाइलें निपटाने का काम अमूमन चूहे करते रहे हैं या ऑफिस के पुराने बाबू। चूहों द्वारा फाइलें निपटाने का तरीका बिल्कुल अलग है। वह अक्सर उन्हीं फाइलों को कुतरता है, जिनकी उपयोगिता खत्म-सी हो जाती है। जिनके न रहने से कुछ बनता-बिगड़ता नहीं है, पर टेबल पर पड़ी रहने से वे कभी भी विस्फोटित हो सकती हैं। इसलिए उनका कुतरा जाना ही उनकी नियति है। जबकि बाबू किसी भी फाइल को यों ही नहीं निपटाता। वह उसमें उसके बनने और चलने का सारा व्यय जोड़ता है, उसे पूरी तरह दुहता है और फिर आगे के लिए बढ़ा देता है। यदि फाइल गैर-दुधारू हुई, तो उसे अन्ना (छुट्टा) छोड़ दिया जाता है। इससे वह अपने-आप ही धूल-धूसरित होकर निपट लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो सकता है कि कुत्ता यह रहस्य जान गया हो कि दफ्तर में घुसा दुबला-पतला आदमी बाहर निकलकर मोटा-ताजा कैसे हो जाता है! इसलिए महज एक प्रयोग करने के लिए उसने यह कदम उठाया हो। जांच का मुख्य विषय यही होना चाहिए। रही बात फाइलों के कुतरे या चबाए जाने की, तो उन्हें हर हाल में निर्वाण की गति ही पानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed