{"_id":"b8e6b56e-37d5-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"buy-a-clean-chit","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन चिट यहां खरीदें","category":{"title":"Opinion","title_hn":"नज़रिया ","slug":"opinion"}}
क्लीन चिट यहां खरीदें
अशोक गौतम
Updated Mon, 26 Nov 2012 07:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हे मेरे देश के दिन-रात काजल की कोठरी में रहकर समाज-सेवा के बहाने मूल्यों-शूल्यों को ताक पर रखकर समाज का माल खाने वाले प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समाज प्रेमियों! आपको यह जानकर हार्दिक प्रसन्नता होगी कि आरोपों के प्रति आपके रुझान को देखते हुए हम आपको आपके आरोपों से मुक्ति के लिए लाए हैं कैजुअल और फॉर्मल क्लीन चिटों की एक उम्दा रेंज! एक ऐसी रेंज, जिसे हमने हर आरोप के हिसाब से डिजाइन किया है, ताकि क्लीन चिट खरीदते ही आरोपी खुद को आरोप मुक्त महसूस कर सके।
विज्ञापन
हे आदरणीय आरोपियो! यह दीगर बात है कि इस देश में शरम नाम की कोई चीज अब बची नहीं है। अब हर देशभक्त आरोपी खुद को दूध का धुला ही समझता है। यह अच्छी बात है। इनसान वही है, जो कम से कम अपनी नजरों में न गिरे। समाज की नजरों में गिरना भी कोई गिरना है लल्लू!
विज्ञापन
आज ईश्वर के चरणों में दिन-रात रहने वाला त्यागी भी किसी न किसी आरोप से घिर रहा है, और आपका वास तो है ही, आरोपों की हवा तक न गुजर पाने वाले मोहल्ले में! इससे पहले कि इधर अखबार आपके बारे में सब कुछ छापकर जनता को जगाते रहें, आप उधर लगे रहें, अपनी सुध-बुध खोकर तन-मन-धन से देश को भ्रष्टाचार के शिखर पर पहुंचाने में... सच कहें, तो हमें ऐसे लोग कतई पसंद नहीं हैं, जो खुद तो हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं, और आप जैसे जुझारू यदि देश के लिए कुछ करना चाह रहे हैं, तो हल्ला खड़ा कर देते हैं। मीडिया के पास पता नहीं इत्ती लंबी जुबान कहां से आ गई है। लगता है, जुबान काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
पर छोड़ो बंधुओ! मीडिया की जुबान काटने में अपना कीमती समय क्यों बरबाद करना! आप अपना काम करते रहिए। अब आपको किसी से डरने की जरूरत नहीं। हमारी आईएसओ कंपनी आपके लिए लाई है, विशेष तकनीक से बनी सदाबहार क्लीन चिटें। विश्वास है कि ये क्लीन चिटें हर मौसम में यहां के कानून को तो ठेंगा दिखाएंगी ही, ऊपर धर्मराज जब हिसाब-किताब करेंगे और हमारी कंपनी की क्लीन चिटें आपके हाथ में देखेंगे, तो वह भी चक्कर खाकर बेहोश हो जाएंगे।
इसलिए छोड़िए अब बचा-खुचा आरोप लगने का डर! हम हैं न! जाइए, आराम से आरोप कमाइए। बाकी हम पर छोड़ दीजिए। पर नकली क्लीन चिटें बेचने वालों से सावधान। चिट खरीदते समय हमारी कंपनी का लोगो जरूर देख लें।